मेन्यू

महाराष्ट्र यात्रा 2023

महाराष्ट्र यात्रा के पूरे हुए सपने

 
कक्षा 9 वीं की 128 छात्राओं की महाराष्ट्र यात्रा 23 नवम्बर 23 को जबलपुर से प्रारम्भ होकर 30 नवम्बर 23 मुंबई जाकर पूर्ण हुई। यात्रा के दौरान छात्राओं ने गजपंथा, नासिक, पंचवटी, गोदावरी, अन्जनगिरी, मांगीतुंगी, इमेजिका, पुणे और मुंबई जैसे स्थानों का भ्रमण किया। छात्राओं के शैक्षिक, धार्मिक, मनोरंजनात्मक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक सभी पक्षों का विकास हुआ।
 
मायानगरी मुंबई में छात्राओं ने विज्ञान केंद्र, नेहरु प्लेनेटोरियम, नरीमनपॉइंट, गेटवे ऑफ़ इण्डिया, ताज होटल देखने का भरपूर आनंद लिया और अंत में भूलेश्वर जैन मंदिर में भक्ति में लीन छात्राओं को देख भागती मुम्बई कुछ देर के लिए थम-सी गई। आचार्यश्रीजी की कृपा से हर जगह छात्राओं का भव्य स्वागत हुआ।