आओ और सीखें
वार्षिक महोत्सव (निर्माण) 2025
प्रतिभास्थली में आयोजित हुआ भव्य मेला महोत्सव।
छात्राओं की कलाओं, कौशल और हुनर का मिला परिचय।।
प्रतिभास्थली के प्रांगण में, वर्ष भर संचालित कलाओं के प्रशिक्षण को प्रदर्शित करता निर्माण 2025 जिसे नाम मिला “कौशल उत्सव 2025”।
मुनित्रय की साक्षी में मुख्या अतिथियों और अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित उत्सव में छात्राओं ने दिखाया बढ़-चढ़कर अपने हुनर, देखकर हर्षित हुआ सबका ह्रदय, बढ़ा गुरुकृपा से प्रतिभास्थली का गौरव।
अद्भूत नज़ारे, जहां छात्राओं ने किया मंच संचालन, दीप प्रज्ज्वलन और मंगलाचरण, भव्य बेंड शो और ताइक्वंडो का प्रदर्शन, संगीत की धुन पर रंगोली नृत्य की थिरकन, एक मंच पर समस्त कलाओं का अद्भूत दर्शन, नन्हे हाथों से बनी वस्तुओ की प्रदर्शनी का आयोजन, खेल-खेल में मिला स्वदेशी वस्तुओ के महत्त्व और मातृभाषा का प्रशिक्षण ‘इंडिया बने भारत शो’ में हुआ प्राचीन संस्कृति और संस्कारों का दर्शन, कार्मिक सेंटर में धर्म सिद्धांत का हुआ गहन अध्ययन। मनोरंजन के साथ साथ हुआ ज्ञानवर्धक, स्वादिष्ट व्यंजनों का भी किया रसास्वादन। क्रय-विक्रय केन्द्रों पर भी भीड़ के थे नज़ारे। अपनी बिटिया की बनायीं वस्तु खरीदने दौड़ रहे थे सारे।