आओ और सीखें
भ्रमण 2025
16 दिसंबर 25 शैक्षणिक भ्रमण पर गई कक्षा 4थी की नन्ही परियां।
देखा उन्होंने धुँआधार जलप्रपात का विशाल दरिया।
आनंद यात्रा के थे ये अनुपम पल।
यात्रा की यादों से भर गया स्मृती पटल।
दीदी हम हमेशा संजोकर रखेंगे ये स्वर्णिम पल।
खुश हो करने लगी छात्रायें चहल-पहल।
5वी कक्षा की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
22 जनवरी 26 को कक्षा 5वी की छात्राओं ने किया मानेगांव में शैक्षणिक भ्रमण।
बच्चें तो खेलो के दीवाने होते है और वो भी गेम जोन(Game Zone) मिल जाये तो मज़ा ही मज़ा। कक्षा 5वी की छात्राओं ने मानेगांव के गेम जोन में तरह-तरह के खेल खेले और शारीरिक व मानसिक स्वाथ्य लाभ लिया।
18 जनवरी 26 को कक्षा 6वी की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण। पिकनिक के नाम से ही छात्राओ का मन मयूर नाच उठता है और फिर उससे भी हो शुगर फैक्ट्री की यात्रा शामिल तो कहना ही क्या?
कक्षा 6वी की छात्राओं ने शहपुरा की शक्कर कारखाने में बनती शक्कर को देख मन मिठास से भर गया। यात्रा के पलों में शक्कर कारखाने की यादें और जुड़ गयी।
25 जनवरी 26 को कक्षा 7वी की छात्राओं ने किया मुकुंदपुर भ्रमण।
मुकुंदपुर में चिड़ियाघर देख छात्रायें आनंदित हुई। लेकिन साथ ही उन्होंने उन जीवो की स्वंत्रता की भावना भी भाई।
बिलहरी के प्राचीन जैन मंदिर में चतुर्थकालीन प्रतिमाओं के दर्शन कर छात्राओं का मयूर मन नाच उठा।
8वी कक्षा की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण
22 दिसंबर 2025 में कक्षा 8वी की छात्राओं ने राजा भोज की नगरी भोपाल में किया शैक्षणिक भ्रमण।
प्रभात बेला में पूज्य मुनि श्री निर्वेग सागर जी के दर्शन का लाभ लिया। तत्पश्चात विधान सभा का भ्रमण किया भोपाल झील में नौका विहार का आनंद लिया।
9वी कक्षा की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण