पूर्व छात्राएँ कृतज्ञता
पावनी भूषण
BA in psychology , MA in psychology
प्रतिभास्थली से सीखी हर चीज़ आज हर कदम कदम पर काम आती है । वहाँ से सीखा अनुशासन आज स्कूल को मैनेज करने मे बहुत help करता है ।
Mansi jain
BAMS
प्रतिभास्थली हमें सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि दोस्ती, मेहनत और जिंदगी जीने का तरीका सिखाता है।
वहीं बिताए छोटे-छोटे पल और यादें जीवन भर हमारे दिल में रहती हैं।
बा. ब्र. दृश्या बासल
Teaching at Pratibhasthali Jabalpur
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली वह पारस पत्थर है जिसने मुझ जैसे पत्थर को तराश कर व्यक्तित्व को स्वर्ण बनाया है। जैसे बिना ब्रेक की गाड़ी अनियंत्रित होकर विनाश की ओर बढ़ती है, वैसे ही आचार्य श्री जी के आशीर्वाद के बिना मेरा जीवन भी दिशाहीन हो सकता था, पर आचार्य श्री जी और प्रतिभास्थली के अनुशासन ने मुझे गति भी दी और संयम भी। जैसे बिना आत्मा के शरीर मात्र मिट्टी है और बिना माँ के घर मात्र चार दीवारें, वैसे ही गुरुजी और दीदियों के सानिध्य के बिना मेरा ज्ञान केवल बोझ होता केवलज्ञान की ओर बढ़ने का कारण न बन पाता।
आज जब मैं उन्हीं गलियारों में एक शिक्षिका के रूप में कदम रखती हूँ, जहाँ कभी मेरा बचपन किलकारियां मारता था, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ब्लैकबोर्ड पर लिखते समय मुझे उन नन्हीं उंगलियों की याद आती है जो कभी चौक पकड़ने के लिए उत्सुक होती थी और संघर्ष करती थीं। दीदियों के साथ फिर से वही पल जीना और बच्चों की आँखों में स्वयं का बचपन देखना—यह किसी कल्पवृक्ष से मांगने पर भी ना मिल पाता जो आचार्य श्री जी ने सहज ही बिना मांगे दे दिया हैं।
विद्या गुरु के चरणों की, धूल जहाँ की शान है,
दीदी! आपके वात्सल्य में, बसते मेरे प्राण है।
भारत के उज्जवल दृश्य को, आप घर-घर दिखा रहीं,
हर समय विद्या गुरु के स्वप्न को, आप दृश्या बना रहीं।
प्रगति जैन
B.A. LL.B.
प्रतिभास्थली मेरे जीवन का वह महत्वपूर्ण स्थान है जहाँ मुझे केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले संस्कार और मूल्य भी प्राप्त हुए। यह विद्यालय मेरे व्यक्तित्व के निर्माण में एक मजबूत आधार की तरह रहा है। यहाँ दीदीयों ने हमें केवल किताबों का ज्ञान नहीं दिया, बल्कि हमें अच्छे इंसान बनने की प्रेरणा भी दी।
प्रतिभास्थली ने हमें अनुशासन, सहयोग और ईमानदारी जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को समझाया। यहाँ का वातावरण हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक रहा है, जिसने हमें अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। प्रतिभास्थली से प्राप्त संस्कारों ने हमें यह सिखाया कि जीवन में सफलता केवल ज्ञान से नहीं बल्कि अच्छे चरित्र और नैतिक मूल्यों से भी मिलती है।
दीदीयों का स्नेह, मार्गदर्शन और समर्पण हमारे जीवन में हमेशा याद रहेगा। उन्होंने हमें कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखना और सही रास्ते पर चलना सिखाया। विद्यालय में बिताए गए पल, मित्रों के साथ बनाई गई यादें और दीदीयों से मिला मार्गदर्शन हमारे जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।
मैं प्रतिभास्थली के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ, जिसने हमें न केवल शिक्षित किया बल्कि हमें संस्कारों और मूल्यों से परिपूर्ण एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने की प्रेरणा दी। प्रतिभास्थली हमारे जीवन में हमेशा एक विशेष स्थान रखेगा और यहाँ से मिली शिक्षा और संस्कार हमें जीवन भर मार्गदर्शन देते रहेंगे।
अंत में, मैं प्रतिभास्थली और आदरणीय दीदीयों का दिल से धन्यवाद करती हूँ, जिन्होंने हमें जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति, आत्मविश्वास और सही दिशा प्रदान की।
श्वेता जैन
B.Com,LLB(HONS.),CA intermediate
प्रतिभास्थली मेरे जीवन का सबसे सुंदर हिस्सा रहा है ये मेरे घर से दूर एक दूसरा घर था जहाँ हमने अपना बचपन गुजारा और सब कुछ सीखा जितने काबिल है आज हम सभी गुरुजी और दीदी जी कि मेहनत से |धन्यावाद
Khushi
B.com with banking major and Preparing for CFA
My journey at Pratibhasthali Gyanodaya Vidyapeeth has helped me grow not just academically but also as a person. The school has instilled in me strong values like discipline, respect, and responsibility. I have learned the importance of hard work, teamwork, and staying committed to my goals. The environment here has encouraged me to be confident, independent, and kind towards others. Overall, I feel proud and grateful to be a part of this institution that has shaped my character and future.
अक्षिता जैन
Charted accountant (CA)finalist
मेरे जीवन के निर्माण में प्रतिभास्थली का योगदान अतुलनीय है। आज मैं जो कुछ भी हूँ और जिस मुकाम पर हूँ, वह सब वहाँ से मिले संस्कारों और शिक्षा का ही प्रतिफल है। प्रतिभास्थली में बिताए समय ने न केवल मुझे ज्ञान दिया, बल्कि उन नैतिक मूल्यों (Moral values) को भी मेरे भीतर गहराई से रोपा है जो आज मेरी पहचान हैं।प्रतिभास्थली केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे जीवन का वह आधार स्तंभ है जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है।
Sadhika jain
BAMS
Kartavyo ka mahatva ..jeevan ka sundar pal
आशिका जैन
BAMS
प्रतिभास्थली मेरे लिए सब कुछ है।
मेरे लिए पुण्य भूमि है।😌
Pooja jain
CMA finalist
मैं प्रतिभा स्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करती हूँ। यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे जीवन की वह नींव है जहाँ से मैंने सपने देखना, उन्हें साकार करने का साहस रखना और हर परिस्थिति में आगे बढ़ना सीखा। यहाँ के शिक्षकों का मार्गदर्शन, उनका स्नेह और उनकी दी हुई सीख आज भी मेरे हर निर्णय में मेरे साथ रहती है।
इस संस्थान ने मुझे न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन के मूल्यों—अनुशासन, ईमानदारी और आत्मविश्वास—से भी परिचित कराया। मेरे व्यक्तित्व का जो भी स्वरूप आज है, उसमें इस विद्यालय का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है।
आज जब मैं VFJ, AVNL में Cost Trainee के रूप में कार्य कर रही हूँ, तो मुझे गर्व के साथ यह कहने में खुशी होती है कि मेरी इस यात्रा की शुरुआत और उसकी मजबूत नींव प्रतिभा स्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ से ही हुई है। मैं सदैव इस संस्थान की ऋणी रहूँगी।
बा. ब्र. ऋद्धी काला
Teaching at Pratibhasthali, Jabalpur
आचार्य श्री की दिव्य चिंतनधारा से सिंचित प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ… मेरे लिए यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे जीवन का "आधार" है।
यहाँ का हर क्षण, हर कण आचार्य भगवंत श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद की छाया में पल्लवित होता है।
यहाँ हम गमले का नहीं, धरती का पौधा बनना,
जीवन का निर्वाह नहीं, उसका निर्माण करना सीखते हैं।
हम यहाँ से केवल शिक्षित होकर नहीं निकलते, बल्कि एक अच्छे इंसान बनकर निकलते हैं।
क्योंकि हमारी दीदियों ने हमारा हाथ इतना कसकर पकड़ा है कि
गलत काम करने का विचार आने से पहले ही वह निशान दिख जाता है,
और हम गिरने से पहले ही संभल जाते हैं।
सच में, दीदियों के प्रेम को शब्दों में बाँधना संभव ही नहीं है।
वे केवल शिक्षिका नहीं—
वे वह ममता हैं, जो बिना कहे ही सब समझ जाती हैं;
वे वह ध्रुव तारा हैं, जिनमें सही दिशा का उत्तर छुपा है;
वे वह रत्न दीपक हैं, जो हमेशा रोशनी फैलाती हैं;
वे वह शक्ति हैं, जो हमें टूटने नहीं देती।
उनका वात्सल्य, उनका विश्वास और उनका समर्पण इस युग के लिए एक आश्चर्य है,
जिसका श्रेय लेना भी उन्हें नहीं रुचता।
वे सदैव कार्य को श्रेयस्कर बनाने का प्रयास करती हैं।
प्रतिभास्थली हमारा वह घर है…🏡
जो सिर्फ देखा नहीं, महसूस किया जाता है।
सच कहूँ तो… मैं प्रतिभास्थली में नहीं रहती,
प्रतिभास्थली मुझमें रहती है।
आज… जब मैं उसी आंगन में एक शिक्षिका बनकर खड़ी हूँ,
तो मुझे लगता है कि मैं भी वही बाँट पाऊँ,
जो कभी मुझे मिला था (और आज भी मिलता है)—
वही स्नेह, वही संस्कार, वही निस्वार्थ प्रेम.....
आरती सिंघई
LLM (constitution) ,cs professionals(finals)
प्रतिभास्थली हमारे जीवन की वो नींव है जो हमारे जीवन के हर सफर से मंजिल तक के रास्ते के हर कदम पर प्रेरणा बन रही है । गुरुजी का हमारे ऊपर विश्वास करना और उनके छत्रछाया में हमने जो ज्ञान प्राप्त किया वो अमूल्य है
दीदियों जैसा कोई टीचर नहीं हो सकता प्रतिभास्थली हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है वह एक ऐसी जगह है जहां कई सालों बाद जाकर भी अलग सा अपनापन महसूस होता है। स्वर्ग से सुंदर अगर कोई जगह है तो वो है प्रतिभास्थली । दौड़ती भागती जिंदगी म जब दो शब्द दीदी लोगों के याद आते हैं तो पता चलता है कि वो दिन जब हमने इतना कुछ सीखा वो कितने मूल्यवान थे। शुक्रिया सभी दीदियों का।
हमारी प्रेरणाश्रोत।
हमारे मार्गदर्शक।
प्रिया जैन
Accountant,District Treasury Katni, District Collectorate katni M.P.
मेरे व्यक्तित्व का आधार: प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ
"मैं आज जो कुछ भी हूँ, उसका संपूर्ण श्रेय मेरे विद्यालय प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ को जाता है। यहाँ के पवित्र सानिध्य में मुझे न केवल उत्तम शिक्षा प्राप्त हुई, बल्कि जीवन को जीने के सही संस्कार भी मिले। एक छात्रा के रूप में मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती हिंदी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम में स्वयं को ढालना था, लेकिन यहाँ की समर्पित 'दीदियों' के निरंतर मार्गदर्शन और ममतामयी सहयोग ने इस कठिन सफर को अत्यंत सरल बना दिया।
शिक्षिकाओं के कुशल शिक्षण और स्नेहपूर्ण व्यवहार के कारण ही मैं शिक्षा का सही अर्जन कर सकी और खुद को एक बेहतर इंसान के रूप में विकसित कर पाई। विद्यालय द्वारा दी गई नैतिक शिक्षा और मूल्यों ने मुझे जीवन की परीक्षाओं के लिए तैयार किया है। मेरे शिक्षकों का योगदान शब्दों से परे है; उनके द्वारा रोपे गए संस्कारों की बदौलत ही आज मैं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही हूँ। मैं सदैव अपने विद्यालय और अपने गुरुजनों की ऋणी रहूँगी।"
रौनक जैन
CA Finalist
प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ ने मेरे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह गुरुजी और दीदीजियों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का ही परिणाम है।
प्रतिभास्थली का वातावरण अपने आप में अनूठा और प्रेरणादायक था। वहाँ रहते हुए शायद कभी यह एहसास नहीं हुआ कि बाहरी दुनिया कितनी जटिल हो सकती है। लेकिन जब वहाँ से बाहर निकली, तब समझ आया कि जीवन इतना सरल नहीं है—यहाँ आपको आगे बढ़ाने से ज्यादा गिराने वाले स्वार्थी लोग भी मिलते हैं।
किन्तु, ऐसे लोगों और परिस्थितियों से कैसे संभलकर आगे बढ़ना है, यह शिक्षा हमें प्रतिभास्थली में ही मिल चुकी थी। यही कारण है कि जीवन के इन तूफानों के बीच भी मैं आज दृढ़ता से खड़ी हूँ।
मैं हृदय से गुरुजी का और दीदीजियों का आभार व्यक्त करती हूँ और उन्हें सादर वंदन करती हूँ।
छवि जैन
Advocate, Supreme Court of India
प्रतिभास्थली ने मुझे सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। यहाँ के शिक्षकों ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, मेरी कमजोरियों को समझा और उन्हें मेरी ताकत में बदलने में मदद की। उन्होंने मुझे आत्मविश्वास, अनुशासन और मेहनत का महत्व सिखाया, जो आज मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
इस विद्यालय ने मुझे यह समझाया कि असफलता अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत होती है। जब भी मैं हताश हुआ, प्रतिभास्थली के वातावरण और मार्गदर्शन ने मुझे फिर से खड़ा होना सिखाया। यहाँ मैंने सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि दोस्ती, सहयोग और जिम्मेदारी जैसे जीवन के मूल्यों को भी सीखा।
Sheejal Choudhary
MBBS
Mere jeevan me Pratibhasthali mahatvpurn mahatv aada kiya h. Me jo bhi hun aur jo bhi aacha kar pa rhi hun wo sab didiji ke aur guruji ke ashirwad se hi h
आर्या रेले
B.A Hon. (History)
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली केवल एक स्कूल या हॉस्टल नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार और संस्कार-स्थल है जिसने मुझे अंदर से संवारा है। पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद और दीदियों की प्रेरणा ने हमें जो दिशा दी, वही आज भी हर कदम पर साथ चलती है। यहाँ मिले संस्कार—अनुशासन, सादगी, आत्मनिर्भरता और मानवता—ऐसे हैं जो शायद कहीं और नहीं मिल सकते; सच कहूँ तो जीवन के हर छोटे-बड़े निर्णय में आज भी गुरुजी की सीख और दिदियों की बातें अपने आप याद आ जाती हैं और सही रास्ता दिखाती हैं। प्रतिभास्थली ने मुझे सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि ऐसे सच्चे साथी और रिश्ते दिए जो आज भी मेरी ताकत हैं, और एक ऐसा अपनापन दिया जिसे शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना मुश्किल है। आज मैं जो भी हूँ, जिस सोच और आत्मविश्वास के साथ खड़ी हूँ, उसकी जड़ें कहीं न कहीं प्रतिभास्थली में ही हैं, और इसलिए यह जगह मेरे लिए हमेशा सिर्फ याद नहीं, बल्कि मेरे जीवन का एक जीवित हिस्सा रहेगी। 🙏
संस्कृति जैन सिंघई
प्रतीभास्थली ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जिसके लिए मैं सदैव आभारी और ऋणी रहूँगी। मैं स्वयं को भाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे प्रतीभास्थली से जुड़ने का अवसर मिला।
पलक जैन सिंघई
COMMERCIAL PILOT. Making aviation concepts easy for aspiring Pilots - Instagram page - palakjainsinghai_ YouTube - Palak Jain | Pilot
मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानती हूँ कि मैं प्रतिभास्थली की छात्रा हूँ। मैंने यहाँ से बहुत कुछ सीखा है और मैं सदैव इसके लिए आभारी रहूँगी।
Vagya
HR executive
Pratibhasthali is not just a school it's a place where our soul meets to ourself this place has given me lot joy happiness and learning to grow strong and a valuable person in a life
Rashi jain
BALLB
प्रतिभास्थली शिक्षण का केंद्र नहीं, अपितु जीवन-मूल्यों का पावन तीर्थ रहा है। यहीं मुझे जीवन का वास्तविक सार आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ। आदरणीय दीदियों ने अपने स्नेह, अनुशासन एवं मार्गदर्शन से मेरे व्यक्तित्व को इस प्रकार परिष्कृत किया कि मैं एक सुदृढ़ स्तंभ के रूप में स्थापित हो सका। उन्होंने मुझे संस्कारों से सिंचित कर जीवन को सार्थक एवं धन्य बना दिया। आज भी मेरे अंतर्मन में वही असीम प्रेम, वात्सल्य और करुणा निरंतर प्रवाहित होती है, जो मेरे विद्यालय की अमूल्य देन है।
ऐसे निस्वार्थ गुरुजनों के चरणों हम सभी का शत् शत् नमन।
Tanu Jain
Self-Employed (Business) & SEO Executive (Part-Time), Aisharao-Designer Couture Brand
Whatever I am today is not my achievement, it is the blessing of Guruji and my Didis. The values they gave me have become my identity. Those eight years were not just a part of my life ,they made my life. Without them, I wouldn’t be where I am today. Every step I take carries their teachings in my heart.
समिज्ञा जैन कोछल
Bachelors of fine arts
प्रतिभास्थली मेरे लिए वह स्थान है जहाँ मेरी शिक्षा के साथ-साथ मेरी रचनात्मकता ने आकार लिया। यहीं से मुझे कला को केवल विषय नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति और पहचान के रूप में समझने की प्रेरणा मिली। आज मैं फाइन आर्ट्स के क्षेत्र में जो भी हूँ, उसकी शुरुआत इसी विद्यालय से हुई थी।
पलक जैन
I work as a guest Economics teacher at Ravi Shankar Shukl Shaskiy Kanya Vidyalaya Government School (Sagar) ,and I am also pursuing my hobby in Art .
प्रतिभाशाली न सिर्फ हमारे लिए एक स्कूल वह हमारा परिवार था दिदियो ने हमें वहां पर बहुत सारे संस्कार दिए धर्म क्षेत्र में व शिक्षा के क्षेत्र में जो हमें हमारा भविष्य बनाने के लिए हमेशा सहयोग प्रदान करते रहे
दीक्षा जैन
B.A,B.ED,M.A
घर से दूर एक अपना घर...जिसके आंगन में हम रोते सहमे से गए थे लेकिन जब लौट तो आत्मविश्वास , कला,स्वाबलंबन और संस्कारों से खिले हुए आए हमने आचार्य श्री जी की हर शिक्षा जो वहां दीदियों से सीखी आज पग -पग ,पल पल हमारे उंगली थामकर चलती हैं हमें सुरक्षित रखती है और संसार की भीड़ से हमें एक अलग छवि प्रदान करती हैं। गुरुदेव ने कहा था अच्छे गुणों की नकल कर लेनी चाहिए और हमने अपनी दीदियों की बस नकल क्या की आज हम जिस स्थान पर जाते हैं वहा सम्मान ,प्रतिष्ठा और प्रशंसा पाते हैं । मुझे प्रतिभास्थली ने सब कुछ दिया क्योंकि इंसानियत की परिभाषा क्या होती हैं हमने यही समझी हम देश ,भाषा,सभ्यता ,संस्कृति सबका सम्मान करना सीख पाए । बात अगर शिक्षा की हो तो मुझे आज तक महसूस नहीं हुआ कि में एक हिंदी माध्यम की छात्रा हूं जिसे अंग्रेजी के कारण कभी भी समस्या का सामना करना पड़ा हो हमें ऐसे पढ़ाया जाता हैं दोनों भाषाओं में और हर विषय बहुत स्पष्ट हो जाता हैं । प्रतिभास्थली आज के युग में हम बेटियों के लिए गुरुदेव से मिला वरदान हैं । बस यही कहेंगे कि हम माटी थे जिन्हें गुरुवर ने अपनी देशना से शीतल मंगल कलश बनाया हैं हमें अपनी गरिमा और गुणों से अपना और सबका मंगल करना हैं । और हम प्रतिभास्थली से कभी निकले नहीं हैं क्योंकि हम आज भी अपने हृदय में प्रतिभास्थली की शिक्षा जारी रखे हुए हैं ।
Poornima jain
मैं अपने स्वयं की दुकान देखती हूं
मैंने जो कुछ भी सीखा है वह सब प्रतिभास्थली से ही सीखा है मुझे खुशी है कि मैं अपने पापा की मदद करती हूं। प्रतिभास्थली में जो संस्कार और शिक्षा मिलते हैं वह और अन्य कोई विद्यालय में नहीं मिलेंगे
आर्या जैन
B.COM , Diploma in Handloom
जब भी ‘प्रतिभास्थली’ का नाम सुनती हूँ, तो बस एक स्कूल याद नहीं आता… दीदियों का प्यार, गुरुजी का अटूट वात्सल्य और दुनिया से अलग एक स्वर्ग जैसी दुनिया आंखों के सामने आती है।
यहीं से मैंने पहली बार अपने सपनों पर विश्वास करना सीखा, छोटे-छोटे कदमों से बड़ी मंज़िलों की तरफ बढ़ना सीखा।
यहीं से मेरी वो यात्रा शुरू हुई, जिसने मुझे विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग(VBYLD) Nationals तक पहुँचाया, देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका दिया और Republic Day Parade में invitee बनने का गौरव भी दिलाया।
राष्ट्रीय स्तर की निबंध प्रतियोगिताओं में स्थान पाना—ये सब सिर्फ achievements नहीं हैं, बल्कि प्रतिभास्थली से मिली शिक्षा, संस्कार, दीदियों का मुझ पर विश्वास का परिणाम हैं। मैं प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की सदैव हृदय से आभारी रहूंगी।
परी जैन
Handloom skill training course chalcharkha pratibhasthali jabalpur
प्रतिभास्थली ने मुझे गुरुजी की महिमा का वर्णन कराया जिनका आशीर्वाद हमे हमेशा आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करता है।
मेरी शिक्षिकाओं ने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुझे न केवल पढ़ाई के साथ-साथ बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी बताया। उनकी मदद से मैंने खुद पर भरोसा करना और सही गलत का फर्क सिखाया
उन्होंने हमेशा मुझे मेहनत करने, समय का सही उपयोग करने और अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। जब भी मुझे किसी कठिनाई का सामना करना पड़ा, उन्होंने मुझे हिम्मत दी और सही मार्ग दिखाया।
मेरी शिक्षिकाओं ने मुझे यह भी सिखाया कि असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रातिभास्थली की शिक्षाएं मेरे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक हैं, जिन्होंने मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी |
Drashti Jain
BAMS
Jab main pgv aai thi tab ghar jana ke liya roti thi aur jab nikalna ka time hua tab pgv main rukna ke liya rona aaya tha ...
It was our second home
सृष्टि जैन
Senior Analyst- Commercial finance ( Diageo)
प्रतिभास्थली मात्र एक संस्थान नहीं, बल्कि वह साधना स्थली है जिसने मुझे जीवन का वास्तविक अर्थ समझाया। यहाँ रहकर मैंने सीखा कि दुनिया की चकाचौंध के बीच अपनी जड़ों से कैसे जुड़े रहना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ हर कोई बस 'पाने' की होड़ में है, वहाँ मुझे अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों पर अडिग रहना सिखाया गया। यह जगह मेरे लिए भावनाओं का वह समंदर है जिसने मुझे सिखाया कि जीवन की सार्थकता बाहरी सफलता में नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धि और ऊँचे चरित्र में है।
जीवन के कुछ अनमोल सूत्र:
संयम और विवेक: हर परिस्थिति में सही और गलत का चुनाव करना।
सादा जीवन: सादगी में ही असली गरिमा और शांति है।
अहिंसा और करुणा: केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में दया भाव रखना।
नियत और निष्ठा: भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने मूल्यों के साथ अकेले चलना।
मानसी जैन
MBA(Finance)
प्रतिभास्थली से मिलने वाली एक एक शिक्षा मुझे जीवन के हर मोड पर काम आती है, यहां सिर्फ जीवन जीना नहीं अपितु जीवन को किस तरह से जीना है यह सिखाया जाता है, आज मैं जो भी हूं जा भी हूं यह सब मुझे गुरुजी के आशीर्वाद और दीदी लोगों के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ है। मैं पूरी प्रतिभास्थली का आभार मानती हूं।🙏
रिद्धि जैन
Index medical college hospital indore
This place is not just a school it has made me so capable in terms of values , discipline and inculcated me the sense of humanity .
जया जैन
BBA (Finance), Bharatnatyam diploma course
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के विचार मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनका त्याग, संयम और आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना प्रतिभास्थली के माध्यम से हम जैसी छात्राओं तक पहुँचा है।प्रतिभास्थली ने मुझे सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने की कला, अनुशासन, आत्मसम्मान को बढ़ाया है| यहाँ की दीदीयाँ हमारे लिए केवल शिक्षक नहीं, बल्कि माँ के समान हैं, जो अपना सब कुछ छोड़कर हमे निस्वार्थ प्रेम करती हैं।हमें संभालती हैं, समझती हैं और हर कदम पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हमारे हर छोटे-बड़े सपने को अपना मानकर हमें हमारे हुनर और काबिलियत को पहचानने में मदद करती हैं। वे हमें हमारे सपनों, हुनर और आत्मविश्वास के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं। गुरुजी ने- बच्चों सा बोला है कि- "हमें गमले का नहीं धरती का पौधा बनाना है |" मेरे जीवन में प्रतिभास्थली सिर्फ एक स्कूल या छात्रावास नहीं, बल्कि मेरा अपना परिवार है।प्रतिभास्थली ने मुझे जो संस्कार, शक्ति और आत्मविश्वास दिया है, वह हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं हृदय से इस परिवार, अपनी दीदीयों और गुरुजनों की सदैव आभारी रहूँगी।
सिमी जैन
MBBS
नृत्य, संगीत, योग, पाक कला, शिल्पकारी, चित्रकारी, सिलाई - बुनाई जैसे आदि कलाओं में निपुण बनाती है प्रतिभास्थली। वहां की दीदियों ने सादगी, विनम्रता और धैर्य रखना सिखाया। वहां से मैने नेतृत्व गुण सीखा ।प्रतिभास्थली ने मुझे उड़ान दी, जिस कारण में इस मुकाम तक पहुंच पाई।
Archi jain
Fashion designer
प्रतिभास्थली के संस्कारों से आज इतनी चकाचौंध
मैं भी अपनी मर्यादाओं से बंधे हुए है।❤️
Aastha Modi
Self-employed | Crochet Artist & Small Business Owner
Pratibhasthali ka mere jeevan mein yeh mahatva hai ki
गुरु कृपा से
बांसुरी बना मैं तो
ठेठ बांस था
परी जैन
Bachelor of arts ( BA )
प्रतिभास्थली में
मेरी शिक्षिकाओं ने मेरे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुझे न केवल पढ़ाई के साथ- साथ बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी बताया। उनकी मदद से मैंने खुद पर भरोसा करना और अपने फैसले लेना सीखा।
उन्होंने हमेशा मुझे मेहनत करने, समय का सही उपयोग करने और अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी। जब भी मुझे किसी कठिनाई का सामना करना पड़ा, उन्होंने मुझे हिम्मत दी और सही मार्ग दिखाया।
मेरी शिक्षिकाओं ने मुझे यह भी सिखाया कि असफलता से डरना नहीं चाहिए, बल्कि उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उनकी सीख और मार्गदर्शन के कारण आज मैं आत्मनिर्भर बन पाई हूँ।
Shreya Jain
BBA.LLB (H)
Pratibhasthali Gyanodaya Vidhyapeeth has played a foundational role in shaping my personality. It instilled in me discipline, confidence, and strong communication skills. The exposure to debates, public speaking, and leadership activities there helped me develop critical thinking and self-expression, which continue to support me in my legal journey.
अर्पिता जैन
Ba honour's in psychology
प्रतिभास्थली तो हमारे लिए एक जड़ की तरह है कि हम बाहर आकर भी अपने विचार और व्यक्तित्व को दुनिया के हिसाब से नहीं बदल रहे,जो संस्कार दीदियों ने हमे दिए है वो आज हमे बहुत गलत कार्यों और संगति से बचा रहे है । प्रतिभास्थली हमारी पहचान है ...सदा आभारी 🙏🏻
नित्या जैन
B.Tech in computer science
मैं प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में अध्ययन करने को अपना सौभाग्य मानती हूँ।
यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे व्यक्तित्व के निर्माण की आधारशिला है। इसी विद्यालय ने मुझे शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन के सही मूल्यों को समझना सिखाया है।मैं सदैव इस विद्यालय की ऋणी रहूँगी।
प्रकृती शहा
BDS (Bachelor of Dental Surgery)
प्रतिभास्थलि मे पढ़ने से महत्वपूण्र कलाओं और जीवन की सही ढंग से जीने की समझ,धर्म का ज्ञान और प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान किया है ।आत्मविश्वास की प्राप्ति हुई है ।प्रतिभास्थलि केवल एक विद्यालय नहीं यह हम विद्यार्थियों की भावना है ।
जिया निरज जैन
Biomedical engineering
प्रतिभास्थली ने हमें जीवन को गरिमापूर्ण और जिम्मेदारी के साथ जीना सिखाया है। PGV में हमें सिर्फ academic शिक्षा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण (overall) शिक्षा दी जाती थी, जिससे हमारा सर्वांगीण विकास हुआ।
यहाँ हमारे सॉफ्ट स्किल्स को निखारने में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, जो आज के समय में बेहद आवश्यक हैं।
इन सभी बातों के लिए मैं प्रतिभास्थली और गुरुजी की हमेशा आभारी रहूँगी।
प्रगति जैन
B.A in Psychology
प्रतिभास्थली मेरी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह सिर्फ मेरा स्कूल नहीं था, बल्कि एक ऐसा स्थान था जहां मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखे। मेरी दीदीयों ने न केवल हमें पढ़ाया, बल्कि हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी। उनकी देखभाल और समर्थन ने मेरा आत्मविश्वास और मजबूत बनाया।
AYUSHI JAIN
Doctor
Best education and learning form this school.
सिद्धि जैन
B.A.LL.B.(H.)
गुरुजी का आशीर्वाद, दीदियों का प्यार और जिंदगी का सार, है प्रतिभास्थली जिसने मुझे जीवन की नई दिशा दी है।
प्रतिभा जैन
B.Sc. forensic science(DHSGU), M.Sc. Anthropology (DU)
प्रतिभास्थली का बहुत बड़ा योगदान है , जीवन के सिद्धांतो को बनाने में जिससे आगे के जीवन में सही गलत समझना और सही राह चलने की हिम्मत और चाहत दोनों मिली हैं।
2. मुश्किल से मुश्किल वक्त में संयम रखना ओर अपने कर्म ओर मेहनत को महत्व देना ये सब प्रतिभास्थली से ही सिखा है।
मैत्री जैन
ADVOCATE AT DISTRICT AND SESSION COURT NARSINGHPUR
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ मैंने खुद को पहचाना। यहाँ बिताया हर दिन मेरे लिए खास रहा है—चाहे वह दोस्तों के साथ बिताए पल हों या शिक्षकों से मिली सीख।
इस विद्यालय ने मुझे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही और गलत में फर्क करना, मुश्किल समय में धैर्य रखना और खुद पर विश्वास करना सिखाया। यहाँ के शिक्षक मेरे लिए सिर्फ गुरु नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणा बने रहे।
जब भी मैं अपने स्कूल को याद करती हूँ, तो दिल में एक अपनापन और गर्व की भावना आती है। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ ने मुझे वह आधार दिया है, जिस पर मैं आज अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रही हूँ। यह हमेशा मेरे जीवन का एक अनमोल हिस्सा रहेगा।
Aastha Jain
Quality Assurance Analyst at Cipla Private Limited, Indore
प्रतिभास्थली मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस विद्यालय में शिक्षकों का मार्गदर्शन बहुत ही प्रेरणादायक था। उन्होंने न केवल हमें पढ़ाया, बल्कि हमें जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी दिखाई। यहाँ के वातावरण ने मुझे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाया।
प्रतिभास्थली ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें इस विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए प्रतिभास्थली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा और मेरे जीवन में उसका महत्व कभी कम नहीं होगा।
यह केवल मेरा स्कूल नहीं था, बल्कि एक ऐसा स्थान था जहाँ मैंने अपने व्यक्तित्व का निर्माण किया। मैं यहाँ कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक पढ़ी, और इस दौरान मुझे पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के कई महत्वपूर्ण पाठ भी सीखने को मिले।
सभी दीदी जी लोगो का मार्गदर्शन बहुत ही प्रेरणादायक था। उन्होंने न केवल हमें पढ़ाया, बल्कि हमें जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी दिखाई। यहाँ के वातावरण ने मुझे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाया।
प्रतिभास्थली ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें इस विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए प्रतिभास्थली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा और मेरे जीवन में उसका महत्व कभी कम नहीं होगा।
Mansi Jain
Relationship Manager
How to deal with different types of people in workplace and in personal life , is all possible because of the period of time we spent in PGV.
Bhoomika Jain
MBA (HR)
Pratibhashali Yeh sirf ek school nahi, balki meri zindagi ka ek aisa hissa hai jahan maine sirf padhai hi nahi, balki jeene ka tareeka bhi seekha. Yahan pr didi ji ka pyar guruji ka ashirwad Jainism ka sahi mtlb sab sikhaya pgv humein sirf marks ke liye nahi, balki ek achha insaan swab lambi kindness humanities dosra ke dard ko samjhna sab sikhya.....Mere liye yeh jagah sirf ek school nahi, balki meri pehchaan ka ek hissa hai.
Suhani jain
Bajmc ( Mass communication)
Pratibhasthali will always be another home to feel safe, loved and warm.
अवनि जैन
BA And Diploma in Hathkargha (Handloom)
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली का स्थान केवल एक शिक्षण संस्थान का नहीं, बल्कि एक ऐसे संस्कार-स्थल का है जहाँ मैंने खुद को पहचानना सीखा। जब मैंने यहाँ कदम रखा, तब मुझे नहीं पता था कि यह स्थान मुझे इतना मजबूत, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बना देगा। प्रतिभास्थली ने मुझे सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने की कला, अनुशासन, आत्मसम्मान और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी दी।
आज जब मैं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होकर और बी.ए. के साथ हैंडलूम (हथकरघा) में डिप्लोमा कर रही हूँ, तो मुझे गर्व होता है कि मैं उस संस्था की छात्रा रही हूँ जिसने मुझे अपनी परंपराओं, संस्कृति और कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया। हथकरघा का यह ज्ञान केवल एक कला नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वावलंबन की पहचान है।
पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के विचार मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनका त्याग, संयम और आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना प्रतिभास्थली के माध्यम से हम जैसी छात्राओं तक पहुँचा है। आज जो मैं हथकरघा सीख रही हूँ, वह केवल मेरी शिक्षा का हिस्सा नहीं, बल्कि गुरुजी के सपनों को साकार करने की दिशा में मेरा एक छोटा सा कदम है। मैं पूरे समर्पण के साथ प्रयास करूँगी कि उनके इस स्वप्न को आगे बढ़ा सकूँ और अपने जीवन को सार्थक बना सकूँ।
मेरे लिए प्रतिभास्थली सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि मेरा परिवार है, जिसने मुझे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी। यहाँ की सभी दीदीजीयों , हर अनुभव और हर सीख ने मेरे जीवन को एक नई दिशा दी है। आज मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरा हृदय ही मेरा प्रतिभास्थली है, क्योंकि यहाँ से मिले संस्कार और सीख मेरी हर धड़कन में बस गए हैं और मुझे हर पल आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए मैं गुरुजी और प्रतिभास्थली परिवार की सदैव आभारी हूं।
Namanya jain
Founder | Educator @Shree Academy Podcaster | Content Creator
प्रतिभास्थली ने हमे बहुत सारी qualities सिखाई, जिसकी हम बहुत आभारी है।
अंतरा विलास डोंगरे
Practicing Advocate at Bombay High Court Nagpur bench and District and Sessions Court nagpur
प्रतिभास्थली सिर्फ विद्यालय नही यह हमारे लिए हमारे जीवन का निर्णायक मोड़ रहा है। हमारी कई यादे जुडी है, हमारे कई अनुभव जुडे है और हमारी बहुत सी लर्निंग प्रतिभास्थली से ही शुरू हुई है।
यहा शिक्षा और कला के साथ-साथ जो संस्कार मिले है वह सिर्फ व्रती दीदी लोग ही दे सकती है, यही संस्कार आज हमे बाहरी दुनिया मे गलत मार्ग पर जाने से बचाते है और सही राह चुनने में मदद करते है। और इन्ही संस्कारो के कारण हम आदर्श जीवन जी पाते है।
श्रेष्ठा जैन
BCOM , MBA Finance
प्रतिभास्थली मेरे जीवन की यात्रा में केवल एक विद्यालय नहीं रहा, बल्कि मेरे जीवन को एक नई दिशा देने का माध्यम बना। इसने मुझे मेरी पहचान दी और मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी। मेरी शिक्षिकाओं ने मुझे बड़े सपने देखने का साहस दिया, अपने लक्ष्यों को पाने की लगन सिखाई और अपने करियर को बनाने का आत्मविश्वास भी दिया। इस विद्यालय ने मुझे न केवल शिक्षा दी, बल्कि अनुशासन, मेहनत, स्वावलंबन जैसे जीवन के मूल्यों का महत्व भी समझाया।यहाँ बिताए गए अनगिनत यादगार पल, मेरे दोस्तों का साथ और दीदियों का निस्वार्थ प्यार, उनका मार्गदर्शन हमेशा मेरे दिल के करीब रहता हैं। आज मैं जो भी हूँ, उसमें प्रतिभा स्थली का बहुत बड़ा योगदान है, और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगी।
आस्था अलया
Chartered Accountant
गुरुदेव के आशीर्वाद और दीदियों की निस्वार्थ मेहनत से मेरे जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल गई हैं। प्रतिभा स्थली मेरे लिए केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे जीवन का सबसे सुंदर, सबसे पवित्र और सबसे यादगार अध्याय है। एक बोर्डिंग स्कूल में रहकर जो सीख हमें मिलती है, वह केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन को सही तरीके से जीना भी वहीं से सीखते हैं, और यह सीख मुझे प्रतिभा स्थली से मिली।
प्रतिभा स्थली में हमें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास, संयम और सही निर्णय लेने की शक्ति सिखाई गई। वहाँ का वातावरण, दीदियों का स्नेह और गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहा। घर से दूर रहकर हमने आत्मनिर्भर होना सीखा, छोटी-छोटी बातों में खुश रहना सीखा, और सबसे ज़रूरी — सही और गलत में अंतर करना सीखा।
आज जीवन के हर मोड़ पर जब भी कोई निर्णय लेना होता है, तो प्रतिभा स्थली में मिली सीख अपने आप याद आ जाती है। भले ही चारों ओर लोग कुछ भी कह रहे हों, लेकिन जो सही और गलत की परिभाषा हमें प्रतिभा स्थली में सिखाई गई, वही आज मेरे लिए मार्गदर्शक है।
मैं पूरे हृदय से प्रतिभा स्थली की आभारी हूँ, क्योंकि वहाँ बिताया हुआ समय केवल पढ़ाई का समय नहीं था, बल्कि मेरे व्यक्तित्व को गढ़ने वाला समय था। वहाँ की हर सुबह, हर प्रार्थना, हर सीख और हर स्मृति आज भी मेरे जीवन की ताकत है।
अपने आने वाले जीवन के लिए मैं बस यही प्रार्थना करती हूँ कि मुझे इतनी शक्ति और परिश्रम करने की क्षमता मिले कि गुरुदेव ने जो भारत का सपना देखा है, उसमें मैं भी अपना पूर्ण योगदान दे सकूँ। यही मेरे लिए प्रतिभा स्थली की शिक्षा का सच्चा अर्थ होगा।
प्रतिभा स्थली हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी, क्योंकि वहीं से मैंने जीवन जीना सीखा, खुद पर विश्वास करना सीखा और एक अच्छा इंसान बनना सीखा। इसके लिए मैं गुरुदेव, सभी दीदियों और पूरे प्रतिभा स्थली परिवार की सदैव कृतज्ञ रहूँगी।
Shruti Jain
Bachlors of Physical Education and Sports (BPES)
प्रतिभास्थली मेरे जीवन की वह जगह है जहाँ मैंने केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपनी असली पहचान पाई है। यहाँ आकर मुझे समझ आया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल सपने देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन सपनों को अनुशासन और समर्पण के साथ जीना पड़ता है।
मैं हमेशा सब से एक बात कहती हूँ—
“भले ही मेरा जन्म मेरे घर गौरझामर में हुआ है, लेकिन मेरा असली जन्म प्रतिभास्थली में हुआ है।”
क्योंकि यही वह स्थान है जहाँ मैंने खुद को पहचाना, अपनी ताकत को समझा और अपने जीवन को एक सही दिशा दी।
प्रतिभास्थली ने मुझे सिखाया कि अपने सपनों के लिए ज़िद करना गलत नहीं होता, बस उस ज़िद के साथ अनुशासन होना जरूरी है। मैंने यहाँ एक बात अपने जीवन का नियम बना ली—
“अपने नियमों के साथ कभी समझौता नहीं करना।”
चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, चाहे कभी हार मानने का मन करे, लेकिन अगर आप अपने अनुशासन पर टिके रहते हैं, तो आपको कोई भी नहीं रोक सकता। मैंने भी कई बार आसान रास्ता चुनने का सोचा, लेकिन हर बार अपने सपनों और अपनी ज़िद को याद करके खुद को फिर से संभाला।
यहाँ के जीवन ने मुझे यह समझाया कि
अनुशासन ही वह शक्ति है जो एक सामान्य विद्यार्थी को असाधारण बना देती है।
आज मैं जो भी हूँ, उसमें प्रतिभास्थली का सबसे बड़ा योगदान है। यह स्थान केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि मेरे जीवन की नींव है।
और मैं सभी विद्यार्थियों से बस इतना कहना चाहती हूँ—
“ज़िद करो… लेकिन अपने सपनों के लिए।
खुद पर विश्वास रखो… और अपने नियम कभी मत तोड़ो।
क्योंकि जब आप खुद से नहीं हारते, तब दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती।” 🔥
आर्य बजाज
Bachelor of Design (B.Des) in Visual Communication
प्रतिभास्थली मेरे लिए सबसे safe जगह रही है। वहाँ रहते हुए मुझे कभी realise नहीं हुआ, लेकिन बाहर आने के बाद समझ आया कि दुनिया उतनी simple नहीं है। यहाँ लोग ज़्यादातर मतलब के होते हैं, बस अपना काम निकलवाने के लिए ही पास आते हैं। हर जगह competition है और कोई किसी को genuinely support नहीं करता।
ऐसे में मुझे प्रतिभास्थली की value और ज़्यादा समझ आई। वहाँ लोग real थे, relationships simple थे, और teachers भी genuinely guide करते थे। वहाँ का environment मुझे secure feel कराता था, जो मुझे बाहर आकर miss होता है।मेरे लिए प्रतिभास्थली सिर्फ एक school नहीं है, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ मैंने comfort, trust और belonging feel किया।
मेघा जैन
I m an English teacher in a PM SHREEE GOVERNMENT BOYS HIGHER SECONDARY as a guest faculty, also an anchor by passion.
प्रतिभास्थली का मेरे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आज जो भी अच्छाईयाँ मेरे अंदर हैं, वो प्रतिभास्थली से ही हैं। प्रभु और गुरु का महत्व मैंने, प्रतिभास्थली से ही समझा है। यदि किसी भी गलत कार्य की ओर हमारे कदम बढ़ते भी है, तो वह अपने आप ही पीछे हट जाते हैं क्योंकि हमें हर पल यह सजगता रहती है कि हम किस विद्यालय और गुरु के शिष्य हैं। प्रतिभास्थली और गुरु जी के उपकरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
Forever greatful to be part of this family .
मुस्कान जैन
Teacher in private school
प्रतिभास्थली का मेरे जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं ।
मैं आज जो कुछ भी हूँ वो गुरूजी के आशीर्वाद एवं प्रतिभास्थली के संस्कारों के कारण हूँ ।
Khushi jain
Chartered accountants (CA)
प्रतिभास्थली , एक ऐसा घर जहां अपनापन है 🥰
सचमुच दीदी जी , प्रतिभास्थली जैसे विद्यालय में पढ़ने का अवसर पाकर हम अत्यंत धन्य महसूस कर रहे हैं। ज्ञान के साथ-साथ हमें संस्कार और मूल्य भी प्राप्त हुए।
गुरुजी के आशीर्वाद और प्रतिभास्थली के माध्यम से मुझे चेस में नेशनल तक जाने का अवसर प्राप्त हुआ , हमें दुनिया में अपनी पहचान बनाने का जुनून और साहस दिया।
यह आपके शिक्षण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है...
हम सचमुच भाग्यशाली हैं.......आज हर मां को अपनी बेटी को यहां पढ़ाना चाहिए।।
विधि जैन शाह
BA(Economics major), MA Economics, Pursuing PhD in Economics
प्रतिभास्थली ही मेरे जीवन का संपूर्ण आधार है। मेरे गुणों को निखारने के लिए सम्यक दिशा मुझे यहीं मिली। कलाओं को सीखने और उनको आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए मंच भी मुझे यहीं मिला। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत -- त्रि-भाषीय अध्ययन कर हर भाषा को शुद्धता से सीखा, जो कोई अन्य अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नहीं सिखा सकता। भाषाओं पर पकड़ होने से जीवन बहुत सरल अनुभव होता है। जैन धर्म पर श्रद्धान यहीं सुदृढ़ हुआ, सभी शंकाओं का समाधान मिला, logics समझ में आये, क्या क्यों कैसे होता है, यह समझ आया। नाज़ुक उम्र के उस पड़ाव में भटकाव से बची, मोबाइल आदि साधनों से दूर, मात्र शिक्षा, कला, अध्यात्म से जुड़ी। आज एक गृहिणी व शोध के विद्यार्थी के रूप में देश के लिए कुछ करने हेतु उद्यम कर रही हूं, यह देश सेवा की भावना व देश भक्ति भी प्रतिभास्थली में ही जागृत हुई। मैं प्रतिभास्थली और सभी शिक्षिकाओं की सदा आभारी रहूंगी।
Sakshi Jain
Bachelor of Arts
Pratibhasthali perfectly shaped us and give us unique identity that is genuinely appreciated by others and created a difference in our as well as others life too.
जिनी जैन
B.A.(HONS) ECONOMICS
आज मैं जो भी कुछ हूं, जहां भी हूं ,जैसी भी हूं और भविष्य मैं जो भी होंगी , वह सब कुछ केवल और केवल प्रतिभास्थली के कारण , क्योंकि प्रतिभास्थली ने मुझे मुझसे मिलाया है, "शिक्षा का उद्देश्य अर्थकारी नहीं, परमार्थकरी होना चाहिए" आदि आदि जैसी बहुत अनोखी बातों को दीदीजी द्वारा इतने प्यार से समझाया गया, कि कब ये बातें आज हमारा आदर्श बन गई पता ही नहीं चला ।। इसके लिए मैं प्रतिभास्थली की सदैव ,जीवन पर्यंत आभारी रहूंगी।।
Simi jain
Pursuing B.Sc while preparing for government examinations along with hands-on involvement in animal care and basic treatment services
Mere jeevan mein Pratibhasthili ka mahatva bahut adhik hai Pratibhasthili mere jeevan ka ek aisa mod hai jahan se mujhe ek new title mila ek alg respect or ek algg pov sb logo se algg aur Yahan Guruji se bhi judi or didi logon ne mujhe na sirf shiksha di balki jeevan jeene ka sahi tareeka bhi sikhaya Unhone mujhe har kadam par margdarshan aur sahara diya jiske liye mere paas shabd kam pad jaate hain Unki di hui seekh aur sanskar hamesha mere saath rahenge aur mujhe aage badhne ki prerna dete rahenge
Aaj ki genz ko dekhkar ehsaas hota hai ki hum sab ko kuch alag aur anmol mila hai jo shayad sabko prapt nahi hota Aap sabhi ne or guruji ne jo hume diya hai usne hume dusron se alag soch aur behtar insaan banne ki disha di hai
Pratibhasthili mein jo shanti aur sukoon hai woh kahin aur kisi kone mein mehsoos nahi hota Wahan ki jo positive aura aur energy hai woh sach mein anokhi hai aur dil ko ek alag hi sukoon deti hai
Thankyou so much pratibhasthili 💓
अर्चा जैन
BALLB
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली का बहुत बड़ा महत्व है। वहां मैंने शिक्षा के साथ जो संस्कार ग्रहण किए हैं और दीदीजीयों का जो वात्सल्य प्राप्त किया है उन्हीं के परिणाम स्वरूप मेरा वर्तमान जीवन शिक्षा और मर्यादा दोनों के क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर है।
Purva Jain
BA LLB
Pratibhasthali has been an important part of my life. This institution not only provided me with education but also taught me good values, discipline, and self-confidence. The environment here helped in shaping my personality and taught me to stay dedicated towards my goals. Whatever I am today, Pratibhasthali has played a significant role in it.
Prateeksha jain
Government teacher
It holds a very special place in myheart. It is not just a building where i attended classes, but a place where i learned the most valuable lessons of life. It is not a school it is my home where I got all the love and support.
दिशा मोदी
Associate at Tresvista Financial Services Pune
प्रतिभास्थली विद्यालय ने मुझे आज जो मैं हूँ, उस दिशा में गढ़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस विद्यालय ने मुझे अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास, क्षमता और सही मार्गदर्शन प्रदान किया है। यहाँ मिली शिक्षा ने न केवल मेरे ज्ञान को समृद्ध किया, बल्कि मुझे मजबूत नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा, जो मुझे हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहने और जीवन में संतुलित बने रहने की प्रेरणा देते हैं।
इस विद्यालय की सबसे विशेष बात यह रही कि यहीं मुझे मेरे आराध्य, आचार्य भगवान का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही मैं आज अपने जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ रही हूँ। मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे उनके शिष्य बनने का अवसर मिला, और मैं सदैव उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करती रहूँगी।
प्रतिभास्थली विद्यालय मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसने मुझे केवल शिक्षित ही नहीं किया, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की राह भी दिखाई।
Sanika Gangwal
Internship at Karkinos Healthcare, a subsidiary company of Reliance in Mumbai
The school has taught discipline and self control to survive in the outer world which is very important and this has helped me a lot.
खुशी अग्रवाल
CA
मेरी ज़िंदगी पर मेरे स्कूल का गहरा असर है… प्रतीभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ ने मुझे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने का सही तरीका सिखाया।
Deeksha Jain
Manager, Reliance Jio Infocom limited, Ex- EY
प्रतिभास्थली — मेरी मिट्टी, मेरी पहचान
जहाँ से मिला ज्ञान, जहाँ से मिला मान,
प्रतिभास्थली ने दिया जीवन को नया विहान।
गुरुजी की वाणी में थी सत्य की पुकार,
माताजी के आँचल में मिला सच्चा प्यार।
दीदीजी की छाया में खिला हर संस्कार,
उनके आशीर्वाद से सँवरा जीवन का द्वार।
गमले में नहीं, धरती में जड़ें जमाना सीखा,
भीड़ में भी अपना दीपक खुद जलाना सीखा।
किताबों से नहीं, जीवन से जीना सीखा वहाँ,
हर राह पर चलने का हुनर पाया यहाँ।
पढ़ाई हो या हो कोई और काम,
हर क्षेत्र में दिलाई अपनी पहचान और नाम।
आज जो भी हूँ, जो भी पाया मैंने,
वो सब उन गुरुओं की दुआओं से पाया मैंने।
प्रतिभास्थली — तू है एक अनमोल वरदान,
तेरी पावन धरती को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏
रूबी जैन
B.A.LL.B.
आज मेरे अंदर अगर जीवन में कुछ महत्वपूर्ण करने की चाह है तो उसका श्रेय केवल और केवल प्रतिभास्थली को जाता है| आज मेरे अंदर जो सादगी है, जो मुझे यहाँ भीड़ से अलग बना रही है उसे मैं अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग समझती हूँ और प्रतिभास्थली ही उसका कारण है, जहाँ से मुझे सब मिला है| मेरे अंदर के सब्र, आत्म विशवास, सहनशीलता यह सब गुण जो मेरे जीवन और सबसे थोड़ा आसान बना रहे हैं, प्रतिभास्थली की ही देन हैं| भावनाओं का महत्व जो मैंने वहाँ रह कर सीखा वो मुझे लोगों को अपना बनाने में बहुत मदद कर रहा है| बस एक चीज की शिकायत है आपसे, आपने हमारी शिक्षिका की भूमिका को इतनी अच्छी तरह निभाया है कि अब हर शिक्षक में आपको ढूँढती रहती हूँ, पर कोई नहीं मिलता, वो तो संभव ही नहीं है| कोई आज उस स्टैंडर्ड को छू भी, नहीं पाया जो आपने सेट किये हैं|
उत्कर्षा जैन
BALLB
नव जीवन के निर्माण में प्रतिभास्थली की महत्वपूर्ण भूमिका है।
Mansi Jain
Script Writer
Pratibhasthali ne mere subconscious mind ko bahut conscious banya hai. Ethics and self observation with the goal to improve soul at its peak is what I learnt. Basically har thought m pgv ka impact hai personal life social life ya phr professional life. Its really very deep and long term.
सृष्टि जैन
Senior Analyst- Commercial finance ( Diageo)
प्रतिभास्थली मात्र एक संस्थान नहीं, बल्कि वह साधना स्थली है जिसने मुझे जीवन का वास्तविक अर्थ समझाया। यहाँ रहकर मैंने सीखा कि दुनिया की चकाचौंध के बीच अपनी जड़ों से कैसे जुड़े रहना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ हर कोई बस 'पाने' की होड़ में है, वहाँ मुझे अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों (Morals & Ethics) पर अडिग रहना सिखाया गया। यह जगह मेरे लिए भावनाओं का वह समंदर है जिसने मुझे सिखाया कि जीवन की सार्थकता बाहरी सफलता में नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धि और ऊँचे चरित्र में है।
जीवन के कुछ अनमोल सूत्र:
संयम और विवेक: हर परिस्थिति में सही और गलत का चुनाव करना।
सादा जीवन: सादगी में ही असली गरिमा और शांति है।
अहिंसा और करुणा: केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में दया भाव रखना।
नियत और निष्ठा: भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने मूल्यों के साथ अकेले चलना।
संस्कार ही सच्ची संपत्ति है"—यह मैंने प्रतिभास्थली में सीखा
आरुषी जैन
Pursuing BAMS
प्रतिभास्थली -यथा नाम तथा स्थान। एक ऐसी भूमि जहां प्रतिभाएं निखरती हैं और उनका सदुपयोग करना भी सिखाया जाता है, केवल स्वयं के लिए नहीं अपितु समाज और राष्ट्र के लिए। यहां हम सभी को राष्ट्रसंत आचार्य श्री जी के अमूल्य विचार, सिद्धांतों को समझने, आत्मसात् करने मिला और उनके अनुरूप जीवन को संवारना सीखने मिला, जो इस दुनिया में कहीं भी अन्यत्र नहीं मिल सकता है।
हमारी शिक्षिकाओं, दीदियों का जीवन हमारे समक्ष दर्पण जैसा है, उनका अथक परिश्रम, समर्पण हर पल प्रेरणा देता है, उनके कहे गए एक - एक शब्द आज भी कठिन परिस्थितियों में याद आते हैं और समाधान मिल जाता है।
प्रतिभास्थली के महत्व को कुछ शब्दों में नहीं लिखा जा सकता, यह तो अनुभूति का विषय है, जो वहां से पढ़कर निकली हर छात्रा हर दिन अनुभव करती है। जैसे एक मज़बूत नींव पर विशाल भवन सहजता से खड़ा हो जाता है, हमारे जीवन की वही मज़बूत नींव है - प्रतिभास्थली।
देवांशी जैन
Job - Spacez hospitality and food Pvt. Ltd Company, Bangalore
आज मैं Senior Associate के पद पर कार्य कर रही हूँ और मुझे गर्व है कि प्रतिभाशाली ने मेरी ज़िंदगी को एक सही दिशा और आकार दिया। मेरी पहली सफलता का अवसर भी यहीं से मिला, जिसने मुझे अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज मैं आत्मनिर्भर बन चुकी हूँ और मुझे अपने बीज पर गर्व है। जैसा कि कहा जाता है, ‘बीज अच्छा होगा तो फल भी अच्छा मिलेगा’, यही सीख यहाँ साकार होती है—अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन ने ही मुझे आज इस मुकाम तक पहुँचाया है।
खुशी जैन
Master of Computer Application
प्रतिभास्थली मेरे जीवन का केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि वह स्थान है जिसने मुझे एक नई दिशा, सशक्त सोच और मजबूत व्यक्तित्व दिया है।
यहाँ मुझे गुरुजी की छत्रछाया और दीदियों से माँ का स्नेह मिला। 8 वर्षों तक उनके मार्गदर्शन में हमें केवल पढ़ाया ही नहीं गया, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा दी गई।
प्रतिभास्थली के सिद्धांत आज हमारे रग-रग में बसे हुए हैं और हमारे अंदर सबके लिए कुछ करने का भव जागृत करते हैं।
आज जब हम अपने आसपास देखते हैं, तो कई बार ऐसे मित्र मिलते हैं जो जैन होकर भी धर्म से उतने जुड़े नहीं होते। तब हमें और अधिक एहसास होता है कि हमें कितनी मजबूत नींव मिली है—आज मंदिर जाने का भव अपने आप आता है और हम धर्म से जुड़े रहते हैं।
आज हम इतने आधुनिक दौर में रहते हुए भी अपनी नींव से कभी नहीं हिले। दीदियों की एक बात हमेशा हमारे अंदर रहती है—
“बेटा, कभी भी जीवन में मुश्किलें आएँ तो प्रतिभास्थली परिवार हमेशा आपके साथ है।”
यही विश्वास हमें और दृढ़ बनाता है कि जब इतना बड़ा परिवार हमारे साथ है, तो हम कभी अपने लक्ष्य से नहीं घबराते।
आज हम अपनी यूनिवर्सिटी में टॉप स्थान प्राप्त कर रहे हैं—यह भी प्रतिभास्थली में सिखाए गए पढ़ने के तरीके और अनुशासन का ही परिणाम है। हर शिक्षक हमारे स्वभाव और व्यवहार की सराहना करता है, और जब भी कोई हमारी परवरिश के बारे में पूछता है, तो हमारा एक ही उत्तर होता है—
“प्रतिभास्थली और हमारी दीदियों का श्रेय।”
जब-जब हम गिरे, तब हमें सिर्फ उठाया ही नहीं गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि खुद से उठना कैसे है। यही सीख आज भी जीवन के हर पड़ाव पर हमारा मार्गदर्शन करती है।
आज मैं जो भी हूँ, उसमें प्रतिभास्थली का बहुत बड़ा योगदान है।
मैं गर्व से कहती हूँ—मैं प्रतिभास्थली की बेटी हूँ। ❤️
पीहू जैन
Bachelor of Ayurvedic medicine and Surgery
प्रतिभास्थली ने मेरे जीवन में नींव के पत्थर की भूमिका निभाई है।मेरे जीवन को आकार देने में,सही राह का चयन करने में, भगवान से मेरा साक्षात्कार कराने में और भी जीवन के हर मोड़ में प्रतिभास्थली की अहम भूमिका रही है, और यहां के शिक्षक जो निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते है वह तो अद्वितीय है।।
सेजल जैन
Anchor
प्रतिभास्थली कहूँ या जीवन कहूँ — दोनों एक ही बात है।
क्योंकि प्रतिभास्थली सिर्फ एक विद्यालय नहीं, बल्कि बचपन, शिक्षा, संस्कार, परिवार, जीवन, धरती पर जन्नत और सफलता का दूसरा नाम है। ❤️
लोग अक्सर पूछते हैं — प्रतिभास्थली से आपको क्या मिला?
मैं मुस्कुराकर कहती हूँ — मुझे प्रतिभास्थली से क्या नहीं मिला!
मैं आज जो कुछ भी हूँ, वह सब कुछ प्रतिभास्थली की ही देन है।
गुरु कृपा से बांसुरी बन गई मैं… वरना मैं तो बस एक साधारण-सी बांस थी। 🙏
नेहल जैन
Ashoknagar
गुरु जी सीख से ही हम इतने आगे बढ़ पाए है
गुरु जी ने और दीदी आपसे हमने सीखा कि हमें हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए
यही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए
Thank you so much didi for everything
मिनी जैन
Assistant Manager- Finance Controlling & Reporting ,Dimexon Integrated Business Service Limited ,Mumbai
प्रतिभास्थली ने मेरे जीवन को एक नई रूपरेखा दी है। आज जब हम भौतिकता की चकाचौंध में खोते जा रहे हैं, ऐसे समय में प्रतिभास्थली ने हमें एक अलग सोच और सही जीवन जीने का तरीका सिखाया है।
यहाँ हमें सोशल मीडिया के प्रभाव और आधुनिक भेष-भूषा व रहन-सहन से हटकर भारतीय सभ्यता की पहचान और उसका महत्व समझने का अवसर मिला है।
प्रतिभास्थली केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक विकास का भी एक सशक्त माध्यम है। यहाँ हमने न केवल विद्या के स्तर पर, बल्कि आध्यात्मिक स्तर पर भी बहुत कुछ सीखा है।
हम बच्चों के जीवन में प्रतिभास्थली का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, और इसके लिए गुरुजी का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।