पूर्व छात्राएँ कृतज्ञता

मिनी जैन
प्रतिभास्थली ने मेरे जीवन को एक नई रूपरेखा दी है। आज जब हम भौतिकता की चकाचौंध में खोते जा रहे हैं, ऐसे समय में प्रतिभास्थली ने हमें एक अलग सोच और सही जीवन जीने का तरीका सिखाया है। यहाँ हमें सोशल मीडिया के प्रभाव और आधुनिक भेष-भूषा व रहन-सहन से हटकर भारतीय सभ्यता की पहचान और उसका महत्व समझने का अवसर मिला है। प्रतिभास्थली केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक विकास का भी एक सशक्त माध्यम है। यहाँ हमने न केवल विद्या के स्तर पर, बल्कि आध्यात्मिक स्तर पर भी बहुत कुछ सीखा है। हम बच्चों के जीवन में प्रतिभास्थली का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, और इसके लिए गुरुजी का योगदान अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।
नेहल जैन
Ashoknagar
गुरु जी सीख से ही हम इतने आगे बढ़ पाए है गुरु जी ने और दीदी आपसे हमने सीखा कि हमें हमेशा दूसरों की मदद करना चाहिए यही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए Thank you so much didi for everything
सेजल जैन
Anchor
प्रतिभास्थली कहूँ या जीवन कहूँ — दोनों एक ही बात है। क्योंकि प्रतिभास्थली सिर्फ एक विद्यालय नहीं, बल्कि बचपन, शिक्षा, संस्कार, परिवार, जीवन, धरती पर जन्नत और सफलता का दूसरा नाम है। ❤️ लोग अक्सर पूछते हैं — प्रतिभास्थली से आपको क्या मिला? मैं मुस्कुराकर कहती हूँ — मुझे प्रतिभास्थली से क्या नहीं मिला! मैं आज जो कुछ भी हूँ, वह सब कुछ प्रतिभास्थली की ही देन है। गुरु कृपा से बांसुरी बन गई मैं… वरना मैं तो बस एक साधारण-सी बांस थी। 🙏
पीहू जैन
Bachelor of Ayurvedic medicine and Surgery
प्रतिभास्थली ने मेरे जीवन में नींव के पत्थर की भूमिका निभाई है।मेरे जीवन को आकार देने में,सही राह का चयन करने में, भगवान से मेरा साक्षात्कार कराने में और भी जीवन के हर मोड़ में प्रतिभास्थली की अहम भूमिका रही है, और यहां के शिक्षक जो निस्वार्थ भाव से अपनी सेवा देते है वह तो अद्वितीय है।।
खुशी जैन
Master's of Computer Application
प्रतिभास्थली मेरे जीवन का केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि वह स्थान है जिसने मुझे एक नई दिशा, सशक्त सोच और मजबूत व्यक्तित्व दिया है। यहाँ मुझे गुरुजी की छत्रछाया और दीदियों से माँ का स्नेह मिला। 8 वर्षों तक उनके मार्गदर्शन में हमें केवल पढ़ाया ही नहीं गया, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा दी गई। प्रतिभास्थली के सिद्धांत आज हमारे रग-रग में बसे हुए हैं और हमारे अंदर सबके लिए कुछ करने का भव जागृत करते हैं। आज जब हम अपने आसपास देखते हैं, तो कई बार ऐसे मित्र मिलते हैं जो जैन होकर भी धर्म से उतने जुड़े नहीं होते। तब हमें और अधिक एहसास होता है कि हमें कितनी मजबूत नींव मिली है—आज मंदिर जाने का भव अपने आप आता है और हम धर्म से जुड़े रहते हैं। आज हम इतने मॉडर्न दौर में रहते हुए भी अपनी नींव से कभी नहीं हिले। दीदियों की एक बात हमेशा हमारे अंदर रहती है— “बेटा, कभी भी जीवन में मुश्किलें आएँ तो प्रतिभास्थली परिवार हमेशा आपके साथ है।” यही विश्वास हमें और दृढ़ बनाता है कि जब इतना बड़ा परिवार हमारे साथ है, तो हम कभी अपने लक्ष्य से नहीं घबराते। आज हम अपनी यूनिवर्सिटी में टॉप कर रहे हैं—यह भी प्रतिभास्थली में सिखाए गए पढ़ने के तरीके और अनुशासन का ही परिणाम है। हर शिक्षक हमारे स्वभाव और व्यवहार की सराहना करता है, और जब भी कोई हमारी परवरिश के बारे में पूछता है, तो हमारा एक ही उत्तर होता है— “प्रतिभास्थली और हमारी दीदियों का श्रेय।” जब-जब हम गिरे, तब हमें सिर्फ उठाया ही नहीं गया, बल्कि यह भी सिखाया गया कि खुद से उठना कैसे है। यही सीख आज भी जीवन के हर पड़ाव पर हमारा मार्गदर्शन करती है। आज मैं जो भी हूँ, उसमें प्रतिभास्थली का बहुत बड़ा योगदान है। मैं गर्व से कहती हूँ—मैं प्रतिभास्थली की बेटी हूँ। ❤️
देवांशी जैन
Pvt. Ltd Company, Bangalore
आज मैं Senior Associate के पद पर कार्य कर रही हूँ और मुझे गर्व है कि प्रतिभाशाली ने मेरी ज़िंदगी को एक सही दिशा और आकार दिया। मेरी पहली सफलता का अवसर भी यहीं से मिला, जिसने मुझे अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज मैं आत्मनिर्भर बन चुकी हूँ और मुझे अपने बीज पर गर्व है। जैसा कि कहा जाता है, ‘बीज अच्छा होगा तो फल भी अच्छा मिलेगा’, यही सीख यहाँ साकार होती है—अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन ने ही मुझे आज इस मुकाम तक पहुँचाया है।
आरुषी जैन
Pursuing BAMS
प्रतिभास्थली -यथा नाम तथा स्थान। एक ऐसी भूमि जहां प्रतिभाएं निखरती हैं और उनका सदुपयोग करना भी सिखाया जाता है, केवल स्वयं के लिए नहीं अपितु समाज और राष्ट्र के लिए। यहां हम सभी को राष्ट्रसंत आचार्य श्री जी के अमूल्य विचार, सिद्धांतों को समझने, आत्मसात् करने मिला और उनके अनुरूप जीवन को संवारना सीखने मिला, जो इस दुनिया में कहीं भी अन्यत्र नहीं मिल सकता है। हमारी शिक्षिकाओं, दीदियों का जीवन हमारे समक्ष दर्पण जैसा है, उनका अथक परिश्रम, समर्पण हर पल प्रेरणा देता है, उनके कहे गए एक - एक शब्द आज भी कठिन परिस्थितियों में याद आते हैं और समाधान मिल जाता है। प्रतिभास्थली के महत्व को कुछ शब्दों में नहीं लिखा जा सकता, यह तो अनुभूति का विषय है, जो वहां से पढ़कर निकली हर छात्रा हर दिन अनुभव करती है। जैसे एक मज़बूत नींव पर विशाल भवन सहजता से खड़ा हो जाता है, हमारे जीवन की वही मज़बूत नींव है - प्रतिभास्थली।
सृष्टि जैन
Senior Analyst- Commercial finance ( Diageo)
प्रतिभास्थली मात्र एक संस्थान नहीं, बल्कि वह साधना स्थली है जिसने मुझे जीवन का वास्तविक अर्थ समझाया। यहाँ रहकर मैंने सीखा कि दुनिया की चकाचौंध के बीच अपनी जड़ों से कैसे जुड़े रहना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहाँ हर कोई बस 'पाने' की होड़ में है, वहाँ मुझे अपने सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों (Morals & Ethics) पर अडिग रहना सिखाया गया। यह जगह मेरे लिए भावनाओं का वह समंदर है जिसने मुझे सिखाया कि जीवन की सार्थकता बाहरी सफलता में नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धि और ऊँचे चरित्र में है। ​जीवन के कुछ अनमोल सूत्र: ​संयम और विवेक: हर परिस्थिति में सही और गलत का चुनाव करना। ​सादा जीवन: सादगी में ही असली गरिमा और शांति है। ​अहिंसा और करुणा: केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में दया भाव रखना। ​नियत और निष्ठा: भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अपने मूल्यों के साथ अकेले चलना। संस्कार ही सच्ची संपत्ति है"—यह मैंने प्रतिभास्थली में सीखा
Mansi Jain
Script Writer
Pratibhasthali ne mere subconscious mind ko bahut conscious banya hai. Ethics and self observation with the goal to improve soul at its peak is what I learnt. Basically har thought m pgv ka impact hai personal life social life ya phr professional life. Its really very deep and long term.
उत्कर्षा जैन
BALLB
नव जीवन के निर्माण में प्रतिभास्थली की महत्वपूर्ण भूमिका है।
रूबी जैन
B.A.LL.B.
आज मेरे अंदर अगर जीवन में कुछ महत्वपूर्ण करने की चाह है तो उसका श्रेय केवल और केवल प्रतिभास्थली को जाता है| आज मेरे अंदर जो सादगी है, जो मुझे यहाँ भीड़ से अलग बना रही है उसे मैं अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग समझती हूँ और प्रतिभास्थली ही उसका कारण है, जहाँ से मुझे सब मिला है| मेरे अंदर के सब्र, आत्म विशवास, सहनशीलता यह सब गुण जो मेरे जीवन और सबसे थोड़ा आसान बना रहे हैं, प्रतिभास्थली की ही देन हैं| भावनाओं का महत्व जो मैंने वहाँ रह कर सीखा वो मुझे लोगों को अपना बनाने में बहुत मदद कर रहा है| बस एक चीज की शिकायत है आपसे, आपने हमारी शिक्षिका की भूमिका को इतनी अच्छी तरह निभाया है कि अब हर शिक्षक में आपको ढूँढती रहती हूँ, पर कोई नहीं मिलता, वो तो संभव ही नहीं है| कोई आज उस स्टैंडर्ड को छू भी, नहीं पाया जो आपने सेट किये हैं|
Deeksha Jain
प्रतिभास्थली — मेरी मिट्टी, मेरी पहचान जहाँ से मिला ज्ञान, जहाँ से मिला मान, प्रतिभास्थली ने दिया जीवन को नया विहान। गुरुजी की वाणी में थी सत्य की पुकार, माताजी के आँचल में मिला सच्चा प्यार। दीदीजी की छाया में खिला हर संस्कार, उनके आशीर्वाद से सँवरा जीवन का द्वार। गमले में नहीं, धरती में जड़ें जमाना सीखा, भीड़ में भी अपना दीपक खुद जलाना सीखा। किताबों से नहीं, जीवन से जीना सीखा वहाँ, हर राह पर चलने का हुनर पाया यहाँ। पढ़ाई हो या हो कोई और काम, हर क्षेत्र में दिलाई अपनी पहचान और नाम। आज जो भी हूँ, जो भी पाया मैंने, वो सब उन गुरुओं की दुआओं से पाया मैंने। प्रतिभास्थली — तू है एक अनमोल वरदान, तेरी पावन धरती को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। 🙏
खुशी अग्रवाल
CA
मेरी ज़िंदगी पर मेरे स्कूल का गहरा असर है… प्रतीभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ ने मुझे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और जीवन जीने का सही तरीका सिखाया।
Sanika Gangwal
Internship at Karkinos Healthcare, a subsidiary company of Reliance in Mumbai
The school has taught discipline and self control to survive in the outer world which is very important and this has helped me a lot.
दिशा मोदी
Associate at Tresvista Financial Services Pune
प्रतिभास्थली विद्यालय ने मुझे आज जो मैं हूँ, उस दिशा में गढ़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस विद्यालय ने मुझे अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास, क्षमता और सही मार्गदर्शन प्रदान किया है। यहाँ मिली शिक्षा ने न केवल मेरे ज्ञान को समृद्ध किया, बल्कि मुझे मजबूत नैतिक मूल्यों से भी जोड़ा, जो मुझे हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहने और जीवन में संतुलित बने रहने की प्रेरणा देते हैं। इस विद्यालय की सबसे विशेष बात यह रही कि यहीं मुझे मेरे आराध्य, आचार्य भगवान का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही मैं आज अपने जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ रही हूँ। मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे उनके शिष्य बनने का अवसर मिला, और मैं सदैव उनके मार्ग पर चलने का प्रयास करती रहूँगी। प्रतिभास्थली विद्यालय मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जिसने मुझे केवल शिक्षित ही नहीं किया, बल्कि एक बेहतर इंसान बनने की राह भी दिखाई।
Prateeksha jain
Government teacher
It holds a very special place in myheart. It is not just a building where i attended classes, but a place where i learned the most valuable lessons of life. It is not a school it is my home where I got all the love and support.
Purva Jain
BA LLB
Pratibhasthali has been an important part of my life. This institution not only provided me with education but also taught me good values, discipline, and self-confidence. The environment here helped in shaping my personality and taught me to stay dedicated towards my goals. Whatever I am today, Pratibhasthali has played a significant role in it.
अर्चा जैन
Graduation
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली का बहुत बड़ा महत्व है। वहां मैंने शिक्षा के साथ जो संस्कार ग्रहण किए हैं और दीदीजीयों का जो वात्सल्य प्राप्त किया है उन्हीं के परिणाम स्वरूप मेरा वर्तमान जीवन शिक्षा और मर्यादा दोनों के क्षेत्र में उन्नति की ओर अग्रसर है।
Simi jain
Pursuing B.Sc while preparing for government examinations along with hands-on involvement in animal care and basic treatment services
Mere jeevan mein Pratibhasthili ka mahatva bahut adhik hai Pratibhasthili mere jeevan ka ek aisa mod hai jahan se mujhe ek new title mila ek alg respect or ek algg pov sb logo se algg aur Yahan Guruji se bhi judi or didi logon ne mujhe na sirf shiksha di balki jeevan jeene ka sahi tareeka bhi sikhaya Unhone mujhe har kadam par margdarshan aur sahara diya jiske liye mere paas shabd kam pad jaate hain Unki di hui seekh aur sanskar hamesha mere saath rahenge aur mujhe aage badhne ki prerna dete rahenge Aaj ki genz ko dekhkar ehsaas hota hai ki hum sab ko kuch alag aur anmol mila hai jo shayad sabko prapt nahi hota Aap sabhi ne or guruji ne jo hume diya hai usne hume dusron se alag soch aur behtar insaan banne ki disha di hai Pratibhasthili mein jo shanti aur sukoon hai woh kahin aur kisi kone mein mehsoos nahi hota Wahan ki jo positive aura aur energy hai woh sach mein anokhi hai aur dil ko ek alag hi sukoon deti hai Thankyou so much pratibhasthili 💓
जिनी जैन
B.A.(HONS) ECONOMICS
आज मैं जो भी कुछ हूं, जहां भी हूं ,जैसी भी हूं और भविष्य मैं जो भी होगी वह सब कुछ केवल और केवल प्रतिभाशाली के कारण , क्योंकि प्रतिभास्थली ने मुझे मुझसे मिलाया है, "शिक्षा का उद्देश्य अर्थकारी नहीं, परमार्थकरी होना चाहिए" आदि आदि जैसी बहुत अनोखी बातों को दीदीजी द्वारा इतने प्यार से समझाया गया, कि कब ये बातें आज हमारा आदर्श बन गई पता ही नहीं चला ।। इसके लिए मैं प्रतिभास्थली की सदैव ,जीवन पर्यंत आभारी रहूंगी।।
Sakshi Jain
Bachelor of Arts
Pratibhasthali perfectly shaped us and give us unique identity that is genuinely appreciated by others and created a difference in our as well as others life too.
विधि जैन शाह
BA(Economics major), MA Economics, Pursuing PhD in Economics
प्रतिभास्थली ही मेरे जीवन का संपूर्ण आधार है। मेरे गुणों को निखारने के लिए सम्यक दिशा मुझे यहीं मिली। कलाओं को सीखने और उनको आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने के लिए मंच भी मुझे यहीं मिला। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत -- त्रि-भाषीय अध्ययन कर हर भाषा को शुद्धता से सीखा, जो कोई अन्य अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नहीं सिखा सकता। भाषाओं पर पकड़ होने से जीवन बहुत सरल अनुभव होता है। जैन धर्म पर श्रद्धान यहीं सुदृढ़ हुआ, सभी शंकाओं का समाधान मिला, logics समझ में आये, क्या क्यों कैसे होता है, यह समझ आया। नाज़ुक उम्र के उस पड़ाव में भटकाव से बची, मोबाइल आदि साधनों से दूर, मात्र शिक्षा, कला, अध्यात्म से जुड़ी। आज एक गृहिणी व शोध के विद्यार्थी के रूप में देश के लिए कुछ करने हेतु उद्यम कर रही हूं, यह देश सेवा की भावना व देश भक्ति भी प्रतिभास्थली में ही जागृत हुई। मैं प्रतिभास्थली और सभी शिक्षिकाओं की सदा आभारी रहूंगी।
Khushi jain
Chartered accountants (CA)
प्रतिभास्थली , एक ऐसा घर जहां अपनापन है 🥰 सचमुच दीदी जी , प्रतिभास्थली जैसे विद्यालय में पढ़ने का अवसर पाकर हम अत्यंत धन्य महसूस कर रहे हैं। ज्ञान के साथ-साथ हमें संस्कार और मूल्य भी प्राप्त हुए। गुरुजी के आशीर्वाद और प्रतिभास्थली के माध्यम से मुझे चेस में नेशनल तक जाने का अवसर प्राप्त हुआ , हमें दुनिया में अपनी पहचान बनाने का जुनून और साहस दिया। यह आपके शिक्षण और निरंतर परिश्रम का परिणाम है... हम सचमुच भाग्यशाली हैं.......आज हर मां को अपनी बेटी को यहां पढ़ाना चाहिए।।
मुस्कान जैन
Teacher in private school
प्रतिभास्थली का मेरे जीवन में बहुत बड़ा महत्व हैं । मैं आज जो कुछ भी हूँ वो गुरूजी के आशीर्वाद एवं प्रतिभास्थली के संस्कारों के कारण हूँ ।
मेघा जैन
I m an English teacher in a PM SHREEE GOVERNMENT BOYS HIGHER SECONDARY as a guest faculty, also an anchor by passion.
प्रतिभास्थली का मेरे जीवन मे बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है। आज जो भी अच्छाईयाँ मेरे अंदर हैं, वो प्रतिभास्थली से ही हैं। प्रभु और गुरु का महत्व मैंने, प्रतिभास्थली से ही समझा है। यदि किसी भी गलत कार्य की ओर हमारे कदम बढ़ते भी है, तो वह अपने आप ही पीछे हट जाते हैं क्योंकि हमें हर पल यह सजगता रहती है कि हम किस विद्यालय और गुरु के शिष्य हैं। प्रतिभास्थली और गुरु जी के उपकरों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। Forever greatful to be part of this family .
आर्य बजाज
Bachelor of Design (B.Des) in Visual Communication
प्रतिभास्थली मेरे लिए सबसे safe जगह रही है। वहाँ रहते हुए मुझे कभी realise नहीं हुआ, लेकिन बाहर आने के बाद समझ आया कि दुनिया उतनी simple नहीं है। यहाँ लोग ज़्यादातर मतलब के होते हैं, बस अपना काम निकलवाने के लिए ही पास आते हैं। हर जगह competition है और कोई किसी को genuinely support नहीं करता। ऐसे में मुझे प्रतिभास्थली की value और ज़्यादा समझ आई। वहाँ लोग real थे, relationships simple थे, और teachers भी genuinely guide करते थे। वहाँ का environment मुझे secure feel कराता था, जो मुझे बाहर आकर miss होता है।मेरे लिए प्रतिभास्थली सिर्फ एक school नहीं है, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ मैंने comfort, trust और belonging feel किया।
Shruti Jain
Bachlors of Physical Education and Sports (BPES)
प्रतिभास्थली मेरे जीवन की वह जगह है जहाँ मैंने केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपनी असली पहचान पाई है। यहाँ आकर मुझे समझ आया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए केवल सपने देखना ही काफी नहीं होता, बल्कि उन सपनों को अनुशासन और समर्पण के साथ जीना पड़ता है। मैं हमेशा सब से एक बात कहती हूँ— “भले ही मेरा जन्म मेरे घर गौरझामर में हुआ है, लेकिन मेरा असली जन्म प्रतिभास्थली में हुआ है।” क्योंकि यही वह स्थान है जहाँ मैंने खुद को पहचाना, अपनी ताकत को समझा और अपने जीवन को एक सही दिशा दी। प्रतिभास्थली ने मुझे सिखाया कि अपने सपनों के लिए ज़िद करना गलत नहीं होता, बस उस ज़िद के साथ अनुशासन होना जरूरी है। मैंने यहाँ एक बात अपने जीवन का नियम बना ली— “अपने नियमों के साथ कभी समझौता नहीं करना।” चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, चाहे कभी हार मानने का मन करे, लेकिन अगर आप अपने अनुशासन पर टिके रहते हैं, तो आपको कोई भी नहीं रोक सकता। मैंने भी कई बार आसान रास्ता चुनने का सोचा, लेकिन हर बार अपने सपनों और अपनी ज़िद को याद करके खुद को फिर से संभाला। यहाँ के जीवन ने मुझे यह समझाया कि अनुशासन ही वह शक्ति है जो एक सामान्य विद्यार्थी को असाधारण बना देती है। आज मैं जो भी हूँ, उसमें प्रतिभास्थली का सबसे बड़ा योगदान है। यह स्थान केवल एक संस्थान नहीं, बल्कि मेरे जीवन की नींव है। और मैं सभी विद्यार्थियों से बस इतना कहना चाहती हूँ— “ज़िद करो… लेकिन अपने सपनों के लिए। खुद पर विश्वास रखो… और अपने नियम कभी मत तोड़ो। क्योंकि जब आप खुद से नहीं हारते, तब दुनिया की कोई ताकत आपको हरा नहीं सकती।” 🔥
आस्था अलया
Chartered Accountant
गुरुदेव के आशीर्वाद और दीदियों की निस्वार्थ मेहनत से मेरे जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल गई हैं। प्रतिभा स्थली मेरे लिए केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे जीवन का सबसे सुंदर, सबसे पवित्र और सबसे यादगार अध्याय है। एक बोर्डिंग स्कूल में रहकर जो सीख हमें मिलती है, वह केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि जीवन को सही तरीके से जीना भी वहीं से सीखते हैं, और यह सीख मुझे प्रतिभा स्थली से मिली। प्रतिभा स्थली में हमें शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, आत्मविश्वास, संयम और सही निर्णय लेने की शक्ति सिखाई गई। वहाँ का वातावरण, दीदियों का स्नेह और गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहा। घर से दूर रहकर हमने आत्मनिर्भर होना सीखा, छोटी-छोटी बातों में खुश रहना सीखा, और सबसे ज़रूरी — सही और गलत में अंतर करना सीखा। आज जीवन के हर मोड़ पर जब भी कोई निर्णय लेना होता है, तो प्रतिभा स्थली में मिली सीख अपने आप याद आ जाती है। भले ही चारों ओर लोग कुछ भी कह रहे हों, लेकिन जो सही और गलत की परिभाषा हमें प्रतिभा स्थली में सिखाई गई, वही आज मेरे लिए मार्गदर्शक है। मैं पूरे हृदय से प्रतिभा स्थली की आभारी हूँ, क्योंकि वहाँ बिताया हुआ समय केवल पढ़ाई का समय नहीं था, बल्कि मेरे व्यक्तित्व को गढ़ने वाला समय था। वहाँ की हर सुबह, हर प्रार्थना, हर सीख और हर स्मृति आज भी मेरे जीवन की ताकत है। अपने आने वाले जीवन के लिए मैं बस यही प्रार्थना करती हूँ कि मुझे इतनी शक्ति और परिश्रम करने की क्षमता मिले कि गुरुदेव ने जो भारत का सपना देखा है, उसमें मैं भी अपना पूर्ण योगदान दे सकूँ। यही मेरे लिए प्रतिभा स्थली की शिक्षा का सच्चा अर्थ होगा। प्रतिभा स्थली हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगी, क्योंकि वहीं से मैंने जीवन जीना सीखा, खुद पर विश्वास करना सीखा और एक अच्छा इंसान बनना सीखा। इसके लिए मैं गुरुदेव, सभी दीदियों और पूरे प्रतिभा स्थली परिवार की सदैव कृतज्ञ रहूँगी।
श्रेष्ठा जैन
BCOM , MBA Finance
प्रतिभास्थली मेरे जीवन की यात्रा में केवल एक विद्यालय नहीं रहा, बल्कि मेरे जीवन को एक नई दिशा देने का माध्यम बना। इसने मुझे मेरी पहचान दी और मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी। मेरी शिक्षिकाओं ने मुझे बड़े सपने देखने का साहस दिया, अपने लक्ष्यों को पाने की लगन सिखाई और अपने करियर को बनाने का आत्मविश्वास भी दिया। इस विद्यालय ने मुझे न केवल शिक्षा दी, बल्कि अनुशासन, मेहनत, स्वावलंबन जैसे जीवन के मूल्यों का महत्व भी समझाया।यहाँ बिताए गए अनगिनत यादगार पल, मेरे दोस्तों का साथ और दीदियों का निस्वार्थ प्यार, उनका मार्गदर्शन हमेशा मेरे दिल के करीब रहता हैं। आज मैं जो भी हूँ, उसमें प्रतिभा स्थली का बहुत बड़ा योगदान है, और इसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूँगी।
अंतरा विलास डोंगरे
Practicing Advocate at Bombay High Court Nagpur bench and District and Sessions Court nagpur
प्रतिभास्थली सिर्फ विद्यालय नही यह हमारे लिए हमारे जीवन का निर्णायक मोड़ रहा है। हमारी कई यादे जुडी है, हमारे कई अनुभव जुडे है और हमारी बहुत सी लर्निंग प्रतिभास्थली से ही शुरू हुई है। यहा शिक्षा और कला के साथ-साथ जो संस्कार मिले है वह सिर्फ व्रती दीदी लोग ही दे सकती है, यही संस्कार आज हमे बाहरी दुनिया मे गलत मार्ग पर जाने से बचाते है और सही राह चुनने में मदद करते है। और इन्ही संस्कारो के कारण हम आदर्श जीवन जी पाते है।
Namanya jain
Teacher In Euro kidz
प्रतिभास्थली ने हमे बहुत सारी qualities सिखाई, जिसकी हम बहुत आभारी है।
अवनि जैन
BA And Diploma in Hathkargha (Handloom)
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली का स्थान केवल एक शिक्षण संस्थान का नहीं, बल्कि एक ऐसे संस्कार-स्थल का है जहाँ मैंने खुद को पहचानना सीखा। जब मैंने यहाँ कदम रखा, तब मुझे नहीं पता था कि यह स्थान मुझे इतना मजबूत, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बना देगा। प्रतिभास्थली ने मुझे सिर्फ किताबों का ज्ञान ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने की कला, अनुशासन, आत्मसम्मान और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा भी दी। आज जब मैं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होकर और बी.ए. के साथ हैंडलूम (हथकरघा) में डिप्लोमा कर रही हूँ, तो मुझे गर्व होता है कि मैं उस संस्था की छात्रा रही हूँ जिसने मुझे अपनी परंपराओं, संस्कृति और कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया। हथकरघा का यह ज्ञान केवल एक कला नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और स्वावलंबन की पहचान है। पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के विचार मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उनका त्याग, संयम और आत्मनिर्भर भारत बनाने का सपना प्रतिभास्थली के माध्यम से हम जैसी छात्राओं तक पहुँचा है। आज जो मैं हथकरघा सीख रही हूँ, वह केवल मेरी शिक्षा का हिस्सा नहीं, बल्कि गुरुजी के सपनों को साकार करने की दिशा में मेरा एक छोटा सा कदम है। मैं पूरे समर्पण के साथ प्रयास करूँगी कि उनके इस स्वप्न को आगे बढ़ा सकूँ और अपने जीवन को सार्थक बना सकूँ। मेरे लिए प्रतिभास्थली सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि मेरा परिवार है, जिसने मुझे हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति दी। यहाँ की सभी दीदीजीयों , हर अनुभव और हर सीख ने मेरे जीवन को एक नई दिशा दी है। आज मुझे ऐसा महसूस होता है कि मेरा हृदय ही मेरा प्रतिभास्थली है, क्योंकि यहाँ से मिले संस्कार और सीख मेरी हर धड़कन में बस गए हैं और मुझे हर पल आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसलिए मैं गुरुजी और प्रतिभास्थली परिवार की सदैव आभारी हूं।
Suhani jain
Bajmc ( Mass communication)
Pratibhasthali will always be another home to feel safe, loved and warm.
Bhoomika Jain
MBA (HR)
Pratibhashali Yeh sirf ek school nahi, balki meri zindagi ka ek aisa hissa hai jahan maine sirf padhai hi nahi, balki jeene ka tareeka bhi seekha. Yahan pr didi ji ka pyar guruji ka ashirwad Jainism ka sahi mtlb sab sikhaya pgv humein sirf marks ke liye nahi, balki ek achha insaan swab lambi kindness humanities dosra ke dard ko samjhna sab sikhya.....Mere liye yeh jagah sirf ek school nahi, balki meri pehchaan ka ek hissa hai.
Mansi Jain
Relationship Manager
How to deal with different types of people in workplace and in personal life , is all possible because of the period of time we spent in PGV.
Aastha Jain
Quality Assurance Analyst at Cipla Private Limited, Indore
प्रतिभास्थली मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस विद्यालय में शिक्षकों का मार्गदर्शन बहुत ही प्रेरणादायक था। उन्होंने न केवल हमें पढ़ाया, बल्कि हमें जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी दिखाई। यहाँ के वातावरण ने मुझे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाया। प्रतिभास्थली ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें इस विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए प्रतिभास्थली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा और मेरे जीवन में उसका महत्व कभी कम नहीं होगा। यह केवल मेरा स्कूल नहीं था, बल्कि एक ऐसा स्थान था जहाँ मैंने अपने व्यक्तित्व का निर्माण किया। मैं यहाँ कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक पढ़ी, और इस दौरान मुझे पढ़ाई के साथ-साथ जीवन के कई महत्वपूर्ण पाठ भी सीखने को मिले। सभी दीदी जी लोगो का मार्गदर्शन बहुत ही प्रेरणादायक था। उन्होंने न केवल हमें पढ़ाया, बल्कि हमें जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी दिखाई। यहाँ के वातावरण ने मुझे आत्मविश्वासी और जिम्मेदार बनाया। प्रतिभास्थली ने मुझे केवल शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा भी दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उसमें इस विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए प्रतिभास्थली हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा और मेरे जीवन में उसका महत्व कभी कम नहीं होगा।
मैत्री जैन
ADVOCATE AT DISTRICT AND SESSION COURT NARSINGHPUR
मेरे जीवन में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ मैंने खुद को पहचाना। यहाँ बिताया हर दिन मेरे लिए खास रहा है—चाहे वह दोस्तों के साथ बिताए पल हों या शिक्षकों से मिली सीख। इस विद्यालय ने मुझे सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सही और गलत में फर्क करना, मुश्किल समय में धैर्य रखना और खुद पर विश्वास करना सिखाया। यहाँ के शिक्षक मेरे लिए सिर्फ गुरु नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और प्रेरणा बने रहे। जब भी मैं अपने स्कूल को याद करती हूँ, तो दिल में एक अपनापन और गर्व की भावना आती है। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ ने मुझे वह आधार दिया है, जिस पर मैं आज अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रही हूँ। यह हमेशा मेरे जीवन का एक अनमोल हिस्सा रहेगा।
प्रतिभा जैन
B.Sc. forensic science(DHSGU), M.Sc. Anthropology (DU)
प्रतिभास्थली का बहुत बड़ा योगदान है , जीवन के सिद्धांतो को बनाने में जिससे आगे के जीवन में सही गलत समझना और सही राह चलने की हिम्मत और चाहत दोनों मिली हैं। 2. मुश्किल से मुश्किल वक्त में संयम रखना ओर अपने कर्म ओर मेहनत को महत्व देना ये सब प्रतिभास्थली से ही सिखा है।
सिद्धि जैन
B.A.LL.B.(H.)
गुरुजी का आशीर्वाद, दीदियों का प्यार और जिंदगी का सार, है प्रतिभास्थली जिसने मुझे जीवन की नई दिशा दी है।
AYUSHI JAIN
Doctor
Best education and learning form this school.
प्रगति जैन
University of Delhi
प्रतिभास्थली मेरी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है! यह सिर्फ मेरा स्कूल नहीं था, बल्कि एक ऐसा स्थान था जहां मैंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखे। मेरी दीदीयों ने न केवल हमें पढ़ाया, बल्कि हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी दी। उनकी देखभाल और समर्थन ने मुझे आत्मविश्वास और मजबूत बनाया।
जिया निरज जैन
Biomedical engineering
प्रतिभास्थली ने हमें जीवन को गरिमापूर्ण और जिम्मेदारी के साथ जीना सिखाया है। PGV में हमें सिर्फ academic शिक्षा ही नहीं, बल्कि संपूर्ण (overall) शिक्षा दी जाती थी, जिससे हमारा सर्वांगीण विकास हुआ। यहाँ हमारे सॉफ्ट स्किल्स को निखारने में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, जो आज के समय में बेहद आवश्यक हैं। इन सभी बातों के लिए मैं प्रतिभास्थली और गुरुजी की हमेशा आभारी रहूँगी।
प्रकृती शहा
BDS (Bachelor of Dental Surgery)
प्रतिभास्थलि मे पढ़ने से महत्वपूण्र कलाओं और जीवन की सही ढंग से जीने की समझ,धर्म का ज्ञान और प्रतिभा को निखारने का मंच प्रदान किया है ।आत्मविश्वास की प्राप्ति हुई है ।प्रतिभास्थलि केवल एक विद्यालय नहीं यह हम विद्यार्थियों की भावना है ।
नित्या जैन
B.Tech
मैं प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ में अध्ययन करने को अपना सौभाग्य मानती हूँ। यह केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि मेरे व्यक्तित्व के निर्माण की आधारशिला है। इसी विद्यालय ने मुझे शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन और जीवन के सही मूल्यों को समझना सिखाया है।मैं सदैव इस विद्यालय की ऋणी रहूँगी।
Arpita jain
Ba honour's in psychology
प्रतिभास्थली तो हमारे लिए एक जड़ की तरह है कि हम बाहर आकर भी अपने विचार और व्यक्तित्व को दुनिया के हिसाब से नहीं बदल रहे,जो संस्कार दीदियों ने हमे दिए है वो आज हमे बहुत गलत कार्यों और संगति से बचा रहे है । प्रतिभास्थली हमारी पहचान है ...सदा आभारी 🙏🏻