आओ और सीखें
जबलपुर 2025
सन्तों का जब गमन हो, लगता संसार असार।।”
आचार्य भगवन श्री समयसागर जी महाराज के प्रथम आचार्य पद दिवस १६ अप्रैल २०२५ पर प्रतिभास्थली जबलपुर की छात्राओं को लाखा भवन में दर्शन लाभ प्राप्त हुआ एवं छात्राओं द्वारा गुरु महिमा पर प्रस्तुति दी गयी। सभी छात्राओं और दीदियों ने आचार्य भगवन के चरणों में प्रतिभास्थली पधारने के लिए निवेदन किया।
गुरु की अनन्य कृपा द्वारा प्रतिभास्थली जबलपुर को मिला अद्भुत, अप्रत्याशित उपहार…
प्रथम बार १०८ आचार्य भगवन श्री समयसागर जी महाराज ससंघ का मंगल आगमन २४ जून २०२५ को प्राप्त हुआ।
आचार्य भगवन की १० दिन की चरण सन्निधि मानो दसलक्षण पर्व जैसे अविस्मरणीय रहे। उनके आहार, प्रवचन, भक्ति आदि चर्या को निकट से देखकर छात्राएँ उत्साह एवं उमंग से भर गयी। आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का ५८ वाँ दीक्षा महोत्सव ३० जून २०२५ को नवीन आचार्य परमेष्ठी के चरणों में पाँचों प्रतिभास्थलियों द्वारा गुरु भक्ति एवं स्मृतियों से पूरित प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया।