मेन्यू

Facilities

150 वाँ जन्म जयंती महोत्सव, प्रतिभास्थली ने मनाया उत्सव

 
 
उपलब्धियों की उपासना से दूर, सर्वोत्कृष्ट साधना से परिपूर्ण, हम सबके दिलों में करें राज, अहिंसा और सत्य के सरताज, राष्ट्रपिता, महात्मा और बापू जैसे संबोधनों के स्वामी, सत्याग्रह की सफलता के इतिहास, महात्मा गांधीजी की 150 वीं जन्म जयंती को प्रतिभास्थली परिवार ने 2 अक्टूबर 2019 को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रमों की यह श्रृंखला एक सप्ताह तक लगातार चली।

जन्म जयंती के प्रथम दिन छात्राओं ने गांधीजी के पसंदीदा प्रकल्प ‘हथकरघा’ पर आधारित अनेको प्रस्तुतियां दी गई । गीत, वाद-विवाद , कविता पाठ, रेत कला, आंदोलन पर वीडियो आदि छात्राओं ने पूर्ण मनोयोग से प्रस्तुतियां दी।
 
इस सप्ताह में - स्वच्छता अभियान ,वाचे गांधी, नुक्कड़ नाटिका, पोस्टर मेकिंग आदि अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिभास्थली परिवार में किया गया।

इस अवसर पर सभी छात्राओं ने सप्ताह में 1 दिन ‘खादी वस्त्र‘ पहनने का भी संकल्प लिया। खादी वस्त्र ‘प्रतिभास्थली हथकरघा-चल चरखा’ में ही निर्मित वस्त्र होंगे। छात्राओं ने पूरे सप्ताह प्रतिदिन एक घंटा गांधीजी आधारित साहित्य को पढ़ने का भी संकल्प किया । उस दिन लाल बहादुर शास्त्री की भी जन्म जयंती को छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से मनायी।
 
 

संग्रहालय मे रंगो की महफिल

 
 
02 अक्टूबर 2019 को डॉ. हीरालाल रायबहादुर जी का 152 वी जन्म जयंती के अवसर पर रानी दुर्गावती संग्रहालय मे “भारत के प्रमुख स्मारक” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के शुभारंभ मे प्रतिभास्थली की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया।

प्रतिभास्थली जबलपुर की छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। कु.सेजल जैन (12वीं-कला) को प्रथम पुरस्कार और कु.दर्शना जैन (10वीं) को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। सांत्वना पुरस्कार के रूप मे कु.स्नेहा जैन (10वीं) को सम्मानित किया गया। प्रतिभास्थली की इन प्रतिभाओं की उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई।
 
 
 

प्रतिभा सम्मान समारोह 2019

प्रतिभास्थली अपने नन्ही बाल प्रतिभाओं और कलाकारों का हरदम सम्मान करती है। सम्मान के इसी क्रम में इस वर्ष 16 फरवरी 2019 को सभी प्रतिभाओं ने अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का पुरस्कार पाया। समारोह की अध्यक्षता जिला न्यायाधीश श्री सुभाष जैन ने की । उन्होंने छात्राओं को भविष्य में ऊँचाइयों के शिखर पर पहुँचने का मार्गदर्शन दिया।

 
 
 
 

स्वतंत्रता दिवस 2018

 
आजादी का जश्न प्रतिभास्थली परिसर में
भारत का 72वां स्वतन्त्रता दिवस प्रतिभास्थली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने वतन के गीतों पर सुंदर-सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। सारे जहाँ से अच्छा व ये वतन ये वतन जैसे गीतों के तरानों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
 
 
 

गणतन्त्र दिवस 2019

 
हिन्दी हिंदुस्तान की धड़कन… इसे सम्मान दो... इस गीत के मधुरिम बोलो पर थिरकते कदमों की थिरकन ने थरथराती शीत लहर के बीच लोगों के ह्रदय को द्रवीभूत कर दिया। प्रतिभास्थली की छात्राओं ने 26 जनवरी, 2019 को जबलपुर के स्टेडियम में श्री लखन घनघोरिया (कल्याण मंत्री)और कलेक्टर श्रीमती छवि भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर भारतीयों की सोयी हुई चेतना को झकजोर दिया।

राष्ट्रभाषा हिन्दी, देश की आन-बान और शान है, हमारी पहचान है, इसका सम्मान जरूरी है इसका जन-जन को बोध करा दिया।
 
 
 
 

प्रतिभा सम्मान समारोह 2018

प्रतिभा को प्रमाणपत्रों की आवश्यकता नहीं होती, प्रतिभा स्वयं प्रमाणित होती है, परन्तु व्यवहार जगत में प्रतिभाओं की प्रतिभा को निखारने के लिये उन्हें सम्मानित करना आवश्यक होता है। ऐसी प्रतिभाशालिनी छात्राओं को पुरस्कृत करने के लिऐ ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ का आयोजन प्रतिभास्थली परिसर में 18-02-18 रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता भोपाल से पधारे- डी.एस.पी. कुमारी ऋचा जैन और डिप्टी कमिश्नर(म.प्र.शासन) डॉ. सुधीर जैन ने की।
इस अवसर पर लगभग 150 छात्राओं को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, मनोरंजन व खेल प्रतिस्पर्धाओं में अव्वल दर्जा प्राप्त करने के लिए उत्कृष्ट प्रतिभा प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।

कु. ऋचा जैन ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरणात्मक उद्बोधन दिया और कहा कि- आँखे दो हे, मगर उनका एक ही काम है- देखना। कान दो है, किन्तु उनका एक ही काम है- सुनना, किन्तु मुँह एक ही होता है पर काम दो करता है- खाना और बोलना। इसलिये शुध्द खाओ और प्रिय बोलो।