मेन्यू

वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव 2019

प्रतिभास्थली के आंगन में क्रीड़ाओं का सावन

सात स्तंभों पर आधारित शिक्षा का एक स्तंभ ‘स्वस्थ तन’ है। शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए विद्यालय परिसर में खेलकूद गतिविधियाँ हंमेशा संचालित होती रहती है।

 
21 अक्टूबर 2019 से ‘वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव’ का आरंभ प्रतिभास्थली परिसर में एक गौरवपूर्ण गरिमा के साथ हुआ। त्रिदिवसीय क्रीड़ा समारोह में विविध खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परेड, बैंड, ताई कांडो प्रस्तुति के साथ हुआ। त्रिदिवसीय स्पर्धाओं में मैराथन दौड़, बैडमिंटन, भाला फेंक, गोला फेक, बाधा दौड़, बोरा दौड़, तीन पैर दौड़, योग, शतरंज, नींबू-चम्मच दौड़, कैरम, अंधी दौड़, मटकी संतुलन, धीमी साइक्लिंग आदि अनेकों स्पर्धायेँ सम्मिलित थी।